फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   75% of voting is done in amu government

रिकाॅर्ड 75% मतदान कर एएमयू में बनाई ‘सरकार’

Tue, 12 Dec 2017 02:28 AM IST
ब्यूूराे, अमर उजाला, अलीगढ़।
ब्यूूराे, अमर उजाला, अलीगढ़। Updated Tue, 12 Dec 2017 02:28 AM IST
विज्ञापन
75% of voting is done in amu government
एएमयू छात्रसंघ चुनाव के दौरान युवाओं का जोश देखते ही बना - फोटो : Amar Ujala
अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय छात्र संघ के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, सचिव एवं 10 कैबिनेट तथा 11 कोर्ट सदस्यों के चुनाव के लिए सोमवार को वोटों की बरसात हुई। 14 मतदान केंद्रों पर करीब 75 प्रतिशत मतदान हुआ, जो एएमयू छात्र संघ चुनाव के इतिहास में सबसे अधिक माना जा रहा है। साढ़े 13 हजार से अधिक छात्रों ने मतदान किया। मतदान का कार्य पूरा होने के बाद रात करीब साढ़े आठ बजे मतगणना शुरू की गई। रात करीब 2 बजे बिहार निवासी मशकूर अहमद उस्मानी अध्यक्ष व फहद सचिव पद पर जीत गए।
विज्ञापन


अध्यक्ष (अजय सिंह) एवं उपाध्यक्ष (विक्रांत जौहरी) पद पर दो गैर मुस्लिम प्रत्याशियों के नामांकन से इस बार का छात्र संघ चुनाव बेहद दिलचस्प बन गया है। वोटों का ध्रुवीकरण भी हुआ। 14 केंद्रों पर हुए मतदान में 18 हजार में से करीब साढ़े 13 हजार से अधिक छात्र-छात्राओं ने मतदान कर पिछले सारे रिकार्ड ध्वस्त कर दिए। सर्वाधिक 92 प्रतिशत मतदान यूनानी मेडिसिन संकाय में हुआ। जबकि सबसे कम करीब 64 प्रतिशत मतदान मेडिसिन संकाय में हुआ। धर्मशास्त्र एवं कृषि फैकल्टी में 89 प्रतिशत मतदान हुआ। एएमयू छात्र संघ चुनाव के मुख्य चुनाव अधिकारी मुजिब उल्लाह जुबैरी ने बताया कि छात्र संघ चुनाव में करीब 75 प्रतिशत मतदान हुआ, जो अब तक के छात्र संघ चुनावों में सबसे अधिक माना जा रहा है। 
विज्ञापन


छात्र संघ चुनाव का मतदान सुबह 9 बजे से एएमयू में जोश एवं उत्साह के साथ शुरू हुआ। घड़ी की सुई आगे बढ़ने के साथ ही केंद्रों पर मतदाताओं की संख्या बढ़ती चली गई और शाम पांच बजे तक यही स्थिति बनी रही। अध्यक्ष, उपाध्यक्ष एवं सचिव पद के प्रत्याशी अपने समर्थकों के साथ नारेबाजी करते हुए केंद्रों पर पहुंच रहे थे। कैबिनेट एवं कोर्ट के प्रत्याशी भी पीछे नहीं रहे। जेडएच कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी, आर्ट फैकल्टी बिल्डिंग, अर्थशास्त्र विभाग, साइंस फैकल्टी बिल्डिंग, फैकल्टी ऑफ मेडिसिन, यूनिवर्सिटी पालीटेक्निक, वीमेंस पालीटेक्निक, लॉ फैकल्टी आदि मतदान केंद्रों पर सबसे अधिक भीड़ देखी गई। इन फैकल्टी में सबसे अधिक मतदाता थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


साढ़े 13 हजार से अधिक मतदाताओं ने अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, सचिव सहित कैबिनेट के 33 एवं कोर्ट के 25 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला किया। लाइफ साइंस फैकल्टी के एमएससी छात्र यावर हबीब का कोर्ट सदस्य चुना जाना तय है। वह अपने फैकल्टी से एकलौते प्रत्याशी है। 

विदेशी छात्र-छात्राओं ने भी किया मतदान
एएमयू छात्र संघ चुनाव में विदेशी छात्र-छात्राएं भी उत्साह से शामिल हुए। थाईलैंड की छात्रा फेब्रिना, क्वारा, निसा, अजातिल एवं छात्र जाउजा आदि ने मतदान किया। वहीं एजूकेशन विभाग की शोध छात्रा जार्डन निवासी तमारा एवं अहमद साथ-साथ मतदान करने पहुंचे। दोनों पति-पत्नी हैं। तमारा एवं अहमद ने बताया कि वह पहली बार छात्र संघ चुनाव में मतदान करने आए हैं, बहुत अच्छा लगा। कुछ दोस्त चुनाव लड़ रहे हैं। वे बहुत केयरिंग है, हम अपना सपोर्ट उन्हें देंगे। उल्लेखनीय है कि एएमयू में 350 से अधिक विदेशी छात्र-छात्रा अध्ययन करते हैं।

चुनाव में दिखा एएमयू का ग्लोबल स्वरूप
अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय छात्र संघ चुनाव में ग्लोबल स्वरूप दिखने को मिला। न सिर्फ देश के विभिन्न प्रांतों के छात्र-छात्रा, बल्कि थाईलैंड एवं जार्डन सहित अन्य कई देशों के यहां अध्ययन करने वाले छात्र-छात्राओं ने मतदान में उत्साह से हिस्सा लिया और इसके ग्लोबल स्वरूप का अहसास कराया। छात्र संघ चुनाव में न सिर्फ हिंदी, अंग्रेजी एवं उर्दू बल्कि बंगला एवं दक्षिण भारतीय भाषाओं का भी इस्तेमाल छात्र नेताओं ने कर इसके राष्ट्रीय स्वरूप का अहसास कराया। उत्तर प्रदेश के अतिरिक्त जम्मू कश्मीर, बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल, आसाम आदि के छात्र-छात्रा जोश एवं उत्साह के साथ मतदान में शामिल हुए। 

इको फ्रेंडली चुनाव से आकर्षित हुए छात्र
उपाध्यक्ष पद के प्रत्याशी कश्मीर निवासी सज्जाद सुभान राथर इको फ्रेंडली चुनाव लड़कर एवं फाइनल स्पीच में शानदार बातें कहकर छात्रों के दिल में जगह बनाने में कामयाब हो गए। इसका असर मतदान के दिन इंजीनियरिंग सहित कुछ अन्य फैकल्टी में देखने को मिला। बीटेक की छात्रा जेबा करीम, उमामा खान, समरीन, एजाज, रिमिशा खान, फिहा, विक्रम सिंह एवं हारिश कहते हैं कि सज्जाद ने बैनर-पोस्टर बनवाकर और वाहनों की भीड़ के साथ चुनाव प्रचार नहीं किया। सभी प्रत्याशी उनका अनुसरण करते तो कैंपस में इतना प्रदूषण नहीं होता। 


कैंपस के बाहर पुलिस बल रहा तैनात 
एएमयू छात्र संघ चुनाव एवं मतगणना के दौरान कैंपस और आसपास के केंद्रों के समीप बड़ी संख्या में पुलिस फोर्स तैनात की गई थी। पुलिस अधिकारियों से लेकर केंद्रीय एजेंसियों की भी नजर छात्र संघ चुनाव पर थी। एएमयू सर्किल, अनूपशहर रोड, पुरानी चुंगी, किला रोड सहित मिश्रित आबादी वाले इलाकों पर पुलिस की निगरानी रही। कैंपस में अधिकतर प्रॉक्टर आफिस से जुड़े सुरक्षाकर्मी नजर आए। एएमयू कुलपति प्रो. तारिक मंसूर, मुख्य चुनाव अधिकारी मुजीब उल्लाह जुबैरी, प्रॉक्टर प्रो. एम. मोहसिन खान विभिन्न केंद्रों का दौरा कर स्थिति का जायजा लेते रहे।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed