{"_id":"5c915211bdec2214655587c8","slug":"71553027601-aligarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"महाविद्यालयों में हो रही जमकर नकल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महाविद्यालयों में हो रही जमकर नकल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
डॉ. बीआर आंबेडकर विश्वविद्यालय से संबद्ध महाविद्यालयों में जमकर नकल हो रही है। सामने गाइड रखकर और बोलकर नकल हो रही है। एक ऐसा ही मामला एचएल डिग्री कॉलेज हरदुआगंज का सामने आया है, जहां जमकर नकल हो रही है। इसका वीडियो वायरल हुआ है।
पिछले दिनों विश्वविद्यालय के सचल दलों को अलीगढ़ के ग्रामीण अंचलों में स्थित कुछ महाविद्यालयों में जबर्दस्त नकल होते मिली थी। कई नकलची पकड़े गए थे। सचल दल को भारी मात्रा में नकल सामग्री भी मिली थी। कई महाविद्यालयों को डिबार भी कर दिया गया है। एचएल डिग्री कॉलेज हरदुआगंज में एसीएन कॉलेज, देवदृष्टि, शकुंतला देवी कॉलेज व एक अन्य कॉलेज के विद्यार्थी परीक्षा दे रहे हैं।
एचएल डिग्री कॉलेज के प्रबंधक कौशल कुमार यादव ने कहा कि उनके कॉलेज में नकल नहीं हो रही है। छात्र नेता आदित्य पंडित ने कहा कि महाविद्यालयोें में जमकर नकल हो रही है। नकल माफिया मोटी रकम में विद्यार्थियों का भविष्य बरबाद करने पर तुले हैं। उन्होंने कहा कि नकल की शिकायत कुलपति प्रो. एके दीक्षित से की है। उन्होंने कार्रवाई का आश्वासन दिया है।