फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   विंटर टी-20 क्रिकेट लीग में एमके स्टेडियम व एमके सुपर ने जीता मैच

विंटर टी-20 क्रिकेट लीग में एमके स्टेडियम व एमके सुपर ने जीता मैच

Thu, 10 Jan 2019 02:46 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 10 Jan 2019 02:46 AM IST
विज्ञापन
विंटर टी-20 क्रिकेट लीग में एमके  स्टेडियम व एमके सुपर ने जीता मैच
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़
विज्ञापन


एमके अलीगेरियन क्रिकेट एकेडमी की ओर से आयोजित विंटर टी-20 क्रिकेट लीग में एमके स्टेडियम व एमके सुपर ने मैच जीत लिया।
एएमयू के पवेलियन मैदान पर एमके स्टेडियम की टीम 9 विकेट पर 119 रन पर ढेर हो गई। लकी ने 30 व शिवम ने 15 रन बनाए। एमके मेघा की तरफ से अभिषेक ने दो विकेट चटकाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी एमके मेघा की टीम 81 रन पर ढेर हो गई। गोपाल ने 16 व अरमान ने 8 रन बनाए। एमके स्टेडियम ने 37 रन से मैच जीत लिया। गेंदबाज विनय व मनीष ने 2-2 विकेट चटकाए। मैन ऑफ द मैच लकी को पूर्व क्रिकेटर अजय कन्नौजिया, हामिद अली ने दिया।


दूसरे मैच में एमके सुपर की टीम ने 133 रन बनाए। अंकुर चौधरी ने 58 रन की पारी खेली। एमके लाइंस की तरफ से सचिन ने 4 व वकी ने 2 विकेट झटके। लक्ष्य का पीछा करने उतरी एमके लाइंस की टीम 20 ओवर में 131 रन ही बना सकी। फरदीन ने 40 व सचिन ने 34 रन की पारी खेली। एमके सुपर ने दो रन से मैच जीत लिया। पुष्पेंद्र ने 2 विकेट झटके। इस अवसर पर एमके अलीगेरियन क्रिकेट एकेडमी के मुख्य कोच मंसूर अहमद, मसूदुज्जफर अमीनी, मुनीष राघव, मुकेश शर्मा, विपिन कुमार, नवाब अहमद, मंजूर अहमद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed