फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   दो दिवसीय देशव्यापी हड़ताल आज से

दो दिवसीय देशव्यापी हड़ताल आज से

Tue, 08 Jan 2019 02:29 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 08 Jan 2019 02:29 AM IST
विज्ञापन
दो दिवसीय देशव्यापी हड़ताल आज से
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़
विज्ञापन


पुरानी पेंशन बहाली समेत अन्य मांगों को लेकर केंद्रीय ट्रेड यूनियनों, स्वतंत्र फेडरेशनों, विभागीय तथा राज्य कर्मचारी संगठन एवं असंगठित क्षेत्र के किसान, मजदूर संगठनों के आह्वान पर देशव्यापी दो दिवसीय हड़ताल मंगलवार आज से आरंभ होगी। हड़ताल में बैंक, बीमा, पोस्टआफिस, बीएसएनएल, राज्य व केंद्रीय कर्मचारी, आयकर व औद्योगिक श्रमिक हड़ताल पर रहेंगे।

हड़ताल के लिए माहौल बनाने के लिए सभी संगठनों ने बैठक कर रणनीति तैयार की।
अलीगढ़ डिवीजन इंश्योरेंस एंपलाइज एसोसिएशन के अध्यक्ष सचिन जैन ने बताया कि 8 व नौ जनवरी की हड़ताल को सफल बनाने तथा कार्यक्रमों को सामूहिक रूप से आयोजित करने के लिए सभी केंद्रीय श्रम संगठनों मसलन एआईटीयूसी, आईएनटीयूसी, सीआईटीयू ,राज्य कर्मचारी महासंघ, बैंक, बीमा, बीएसएनएल, एएमयू आदि की यूनियनों के साझा मंच का निर्माण किया गया था। साझा मंच ने आठ व नौ जनवरी का विस्तृत कार्यक्रम बनाया है। इसके तहत आठ जनवरी को सभी यूनियनें अपने अपने प्रतिष्ठानों पर एकत्र होकर धरना प्रदर्शन करेंगी।
विज्ञापन


नौ जनवरी को सभी ट्रेड यूनियनें 15 सूत्रीय मांगों को लेकर सुबह 11 बजे कलक्ट्रेट पर एकत्र होकर धरना प्रदर्शन करेंगे और ज्ञापन देंगे। इधर उत्तर प्रदेश राज्य कर्मचारी महासंघ की बैठक में जिलाध्यक्ष सुरेंद्र चौधरी ने ग्रामीण सफाईकर्मियों, आंगनबाड़ी, सेविका, पीआरडी जवान, आशा, संगिनी, महिला सामाख्या कार्यकत्री, संविदा व आउटसोर्सिंग वर्कर्स से हड़ताल में शामिल होने तथा राजकीय कार्य न करने की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

यह हैं प्रमुख मांगे
-सभी के लिए न्यूनतम वेतन 18 हजार रुपये प्रति माह से कम न हो।
-केंद्र एवं राज्य के सार्वजनिक इकाइयों एवं अंडरटेकिंग उपक्रमों में विनिवेश पर रोक
-श्रम कानूनों का सख्ती से पालन तथा श्रम कानूनों के मजदूर विरोधी संशोधन वापस लेना
-असंगठित क्षेत्र के मजदूरों के लिए सर्वव्यापी सामाजिक सुरक्षा कानून का निर्माण
-उद्योगों के संविदा, आउट सोर्सिंग कर्मचारियों को नियमित करना
-बैंकों का 13 लाख करोड़ का एनपीए कारपोरेट से वसूला जाना
-पुरानी पेंशन व्यवस्था की बहाली
-केंद्र रेल, रक्षा व बीमा में विदेशी पूंजी निवेश पर रोक लगाए
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed