{"_id":"5c0986cbbdec224176131b34","slug":"71544128203-aligarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीन और मीट फैक्टियों में चेकिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीन और मीट फैक्टियों में चेकिंग
Updated Fri, 07 Dec 2018 02:00 AM IST
विज्ञापन
डेस्क न्यूज, अमर उजाला, अलीगढ़
प्रशासन की टीम ने लगातार दूसरे दिन भी मीट फैक्ट्रियों में चेकिंग की। गुरुवार को तीन मीट फैक्ट्रियों अब्बास, अल हमद एवं एचएम में चेकिंग की। इस दौरान तीनों ही फैक्ट्रियों में पशु कटान, बिक्री, कच्चे माल से स्त्रोत से लेकर वहां से निकलने वाले पानी के सैंपल भरे गए। बिक्री एवं एनओसी की जांच के लिए टीम ने प्रपत्र जब्त कर लिये हैं। इनकी जांच की जा रही है।
डीएम के निर्देश पर एसीएम द्वितीय के नेतृत्व में नगर निगम, प्रदूषण नियंत्रण विभाग, पशुपालन समेत अन्य विभागों की टीम ने गुरुवार सायं महानगर की तीन प्रमुख मीट फैक्ट्रियों अब्बास, अल हमद एवं एचएम में चेकिंग की। इस दौरान तीनों ही फैक्ट्रियों में पशु कटान के मानकों को परखा गया तो कच्चे माल की सप्लाई, माल को रखने के इंतजाम से लेकर सफाई आदि की समीक्षा की गई। एसीएम द्वितीय रेनू सिंह ने बताया कि तीनों फैक्ट्रियों से निकलने वाले पानी को ट्रीट करने के इंतजाम भी देखे गए और इनके सैंपल भी भरे गए हैं। यही नहीं बिक्री एवं विभिन्न विभागों की एनओसी का ब्यौरा भी एकत्र कर लिया गया है। क्षमता से ज्यादा कटान की भी जांच हुई है। लेकिन कोई अनियमितता नहीं मिली। प्रपत्रों को जब्त कर इनकी जांच की जा रही है।