फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   माध्यमिक विद्यालयों में आज रहेगा अवकाश

माध्यमिक विद्यालयों में आज रहेगा अवकाश

Wed, 17 Oct 2018 02:20 AM IST
Updated Wed, 17 Oct 2018 02:20 AM IST
विज्ञापन
माध्यमिक विद्यालयों में आज रहेगा अवकाश
डेस्क न्यूज, अमर उजाला, अलीगढ़
विज्ञापन

दुर्गाष्टमी के चलते जिले के सभी सरकारी एवं निजी प्राथमिक एवं माध्यमिक विद्यालयों में बुधवार आज अवकाश रहेगा। डीएम ने इसके आदेश कर दिये हैं। उन्होंने विद्यालय प्रबंधकों को आदेश का अनुपालन किये जाने को कहा है।


डीआईओएस डॉ. धर्मेंद्र शर्मा ने राजकीय, अशासकीय सहायता प्राप्त, वित्तविहीन मान्यता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों के सभी प्रधानाचार्यों को पत्र जारी किया है। उन्होंने कहा कि विद्यालयों के 2018 के शैक्षिक पंचांग में गलती से दुर्गाष्टमी का अवकाश अंकित नहीं हो पाया है। लेकिन दुर्गाष्टमी के दिन अवकाश घोषित है। इसलिए सभी विद्यालयों में बुधवार के अवकाश का अनुपालन किया जाए। इधर डीएम चंद्रभूषण सिंह ने देर सायं आदेश जारी कर सभी सरकारी एवं निजी विद्यालय संचालकों को बुधवार को दुर्गा अष्टमी पर अवकाश रखने के निर्देश दिये हैं। बुधवार के बाद अगले दिन रामनवमी है और उसके अगले दिन दशहरा, इसके चलते सभी विद्यालय एवं सरकारी कार्यालय लगातार तीन दिन बंद रहेंगे। डीएम ने स्वीकार किया कि दुर्गाष्टमी पर सभी विद्यालयों में अवकाश घोषित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed