फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   नए प्राइवेट बस अड्डों के बाहर जमीन कब्जाना शुरू

नए प्राइवेट बस अड्डों के बाहर जमीन कब्जाना शुरू

Tue, 18 Sep 2018 01:48 AM IST
Updated Tue, 18 Sep 2018 01:48 AM IST
विज्ञापन
नए प्राइवेट बस अड्डों के बाहर जमीन कब्जाना शुरू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
विज्ञापन


महानगर में जाम का प्रमुख कारण बनने वाले प्राइवेट बस अड्डों को प्रशासन ने शहर से बाहर कर दिया। प्रशासन द्वारा जो स्थान नए बस अड्डों के लिए चिह्नित किए हैं, भले ही प्रशासन वहां व्यवस्थाएं नहीं करा पाया हो, लेकिन सड़क पर लोगों ने अपने-अपने खोखे रखने के लिए रस्सी की बाउंड्री बनाकर अतिक्रमण शुरू कर दिया है।

प्रशासन के कार्य से पहले यहां चाय समेत अन्य वस्तुओं के खोखे लगने की पूरी उम्मीद है। नए अतरौली अड्डे पर तो सड़क के दोनों ओर लोगों ने रस्सी बांधकर जमीन कब्जा ली है। जबकि बस अड्डे के सामने नाले के पास की जमीन को भी नहीं छोड़ा है। शाम को एसडीएम कोल ने नाले पर हुए अतिक्रमण को हटा दिया।
विज्ञापन


महानगर के अंदर बने प्राइवेट बस अड्डों को बंद करने के कारण यहां के दुकानदार एवं खोखे समेत अन्य लोगों को तो नुकसान हुआ, लेकिन दूसरी ओर नए स्थान पर बने अड्डों पर लोगों के लिए रोजगार के अवसर पैदा हो गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


यही कारण है कि प्रशासन के कार्य की गति से अधिक तेजी से लोग प्राइवेट बस अड्डों के बाहर सड़क पर किनारे लोग अपने-अपने रोजगार के लिए जमीन कब्जाने में जुट गए हैं। सोमवार को लोगों ने लकडी गाढ़कर रस्सी बांध कर अपने लिए जमीन सुरक्षित कर ली है। यहां लोग आपसी सहमति से जमीन पर कब्जा करते हुए दिखाई दिए।


कुछेक ऐसे भी लोग थे जो कि अपने खोखे का साइज नापकर आए थे और उसी हिसाब से सड़क किनारे जमीन पर रस्सी की बाउंड्रीवाल कर रहे थे।

एसडीएम कोल जोगेंद्र सिंह ने बताया कि शाम को सूचना मिलने पर सडक किनारे रस्सी की बाउंड्री को तोड़ दिया गया है। मंगलवार से नाला खुदाई का काम चालू हो जाएगा। किसी को भी अतिक्रमण नहीं करने दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed