{"_id":"5b50fc4f4f1c1b43748b5eb2","slug":"71532034127-aligarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीन गोदामों से 101.05 क्विंटल गेहूं व 36.35 क्विंटल चावल बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीन गोदामों से 101.05 क्विंटल गेहूं व 36.35 क्विंटल चावल बरामद
Updated Fri, 20 Jul 2018 02:32 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
क्राइम न्यूज, अमर उजाला, अलीगढ़।
बुधवार रात ज्वाइंट मजिस्ट्रेट एवं एसडीएम कोल जोगिंदर सिंह की अगुवाई में पूर्ति विभाग की टीम ने धनीपुर क्षेत्र स्थित चार गोदामों पर छापा मारा। इस दौरान राशन माफिया सुबोध बंसल के तीन गोदामों से टीम ने 165 बोरा गेहूं यानि कि 101.05 क्विंटल तथा 36.35 क्विंटल के 71 कट्टा चावल बरामद किया। बंसल के घर में बने गोदाम में लगे आटा प्लांट से सुपर शक्ति के नाम से आटे के बोरे एवं एक बगैर नंबर तथा एक अन्य गाड़ी भी बरामद हुई। तीनों गोदामों को सील कर सुबोध बंसल को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुरानी मंदिर वाली गली स्थित एक अन्य व्यक्ति के गोदाम से 90 कट्टा चावल बरामद हुआ है। यह व्यक्ति फरार हो गया।
एसडीएम कोल जोगिंदर सिंह को सूचना मिली कि सुबोध बंसल ने कई अवैध गोदाम बना रखे हैं और राशन के खाद्यान्न की अवैध खरीद फरोख्त करता है। उन्होंने जिला पूर्ति अधिकारी नीरज सिंह के साथ रेंज हिल्स स्कूल के बराबर वाली गली स्थित मैसर्स नेत्रपाल महेशचंद्र धनीपुर गल्ला मंडी गोदाम पर छापा मारा। पता चला कि यह गोदाम सुबोध बंसल का है।
गोदाम में कुल 71 कट्टे चावल बरामद हुआ। मंडी प्रशासन से पता किया गया तो पता लगा कि मंडी ने 10 जुलाई 2018 को सुबोध बंसल के गोदाम की अनुमति निरस्त कर दी थी। बावजूद इसके खरीद फरोख्त जारी थी। आरोपी द्वारा माल से संबंधित कागज न दिखाने पर तुलाई में यह 36.35 क्विंटल चावल पाया गया।
विज्ञापन
इसके बाद आरोपी के रोहिना सिंघपुर के पास के गोदाम में रात्रि सवा दस बजे छापा मारा गया। यहां 75 बोरा यानि कि 43.30 क्विंटल गेहूं अवैध रूप से पाया गया। यहां बगैर नंबर की योद्घा पिकअप मैक्स गाड़ी भी खड़ी मिली। गोदाम में चावल भी बिखरा मिला।
पास के धर्मकांटा संचालक के बयान में सिद्ध हो गया कि यह माल सुबोध बंसल का है। आरोपी माल से संबंधित कागज नहीं दिखा सका तो गोदाम सील कर माल पास के राशन डीलर की सुपुर्दगी में दे दिया गया। इसके बाद आरोपी के धनीपुर मंडी मुख्य गेट के सामने विकास लोक कालोनी में घर व गोदाम पर छापा मारा गया।
इसका गेट खुलवाने में टीम को मशक्कत करनी पड़ी। अंदर पहुंचने पर इसमें पांच व दस किलो के सुपरशक्ति आटा के नाम से बड़ी संख्या में बैग रखे मिले। कुल मिलाकर 90 बोरा गेहूं तथा नौ ड्रम सरसों का तेल पाया गया। गोदाम पर मिले मुनीम ने स्वीकार किया कि यहां से गेहूं व चावल की अवैध खरीद फरोख्त होती है।
टीम ने रात्रि में ही पुरानी मंदिर वाली गली स्थित सुमित के गोदाम पर छापा मारकर यहां से 90 कट्टे चावल बरामद किया है। आरोपी मौके पर नहीं मिला। जिला पूर्ति अधिकारी नीरज सिंह ने बताया कि इस मामले में आरोपी विकास लोक कालोनी निवासी सुबोध बंसल पुत्र महेश बंसल व उसके भाई सचिन अग्रवाल पुत्र महेश बंसल के खिलाफ आवश्यक वस्तु अधिनियम की धाराओं में मुकदमा दर्ज कराने के आदेश डीएम से मांगे गए हैं। मौके से पकड़े गए मुख्य आरोपी सुबोध बंसल को जेल भेज दिया गया है। दूसरे मामले में आरोपी सुमित के खिलाफ एफआईआर दर्ज करायी जा रही है।