{"_id":"5b43c2fb4f1c1b55238b5615","slug":"71531167483-aligarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एएमयू में पीवीसी को लेकर अटकलों का बाजार गरम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एएमयू में पीवीसी को लेकर अटकलों का बाजार गरम
Updated Tue, 10 Jul 2018 01:48 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के अगले सह कुलपति (पीवीसी) को लेकर अटकलों का बाजार गर्म है। वर्तमान सह कुलपति प्रो. तबस्सुम शहाब 12 जुलाई को सेवानिवृत्त हो रहे हैं।
कुछ लोगों का कहना है कि सह कुलपति की नियुक्ति बाध्यकारी नहीं है। यह पद खाली भी रह सकता है। इस संबंध में आगे भी निर्णय लिया जा सकता है। वहीं कैंपस में कई नामों को लेकर चर्चा का बाजार गर्म है।
इसमें प्रॉक्टर प्रो. एम मोहसिन खान से लेकर डीएसडब्लू प्रो. जमशेद सिद्दीकी तक के नाम शामिल हैं। सबसे ज्यादा चर्चा जेएन मेडिकल कॉलेज के प्रो. हनीस बेग, एके तिब्बिया कॉलेज की प्रो. शगुफ्ता अलीम एवं विधि संकाय के प्रो. जहरुद्दीन के नाम की है।
विज्ञापन
इस संबंध में कोई अधिकारी कुछ कहने को तैयार नहीं है। अधिकारियों का कहना है कि कुलपति ही इस संबंध में कोई निर्णय लेेंगे। उल्लेखनीय है कि वर्तमान सह कुलपति प्रो. तबस्सुम शहाब 12 जुलाई को सेवानिवृत्त हो रहे हैं। वह 31 जुलाई तक विभाग में रह सकते हैं, लेकिन 12 जुलाई के बाद किसी पद पर नहीं रह सकते।