फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   फिर पौधारोपण का शोर, बचाव पर नहीं जोर

फिर पौधारोपण का शोर, बचाव पर नहीं जोर

Sun, 08 Jul 2018 01:52 AM IST
Updated Sun, 08 Jul 2018 01:52 AM IST
विज्ञापन
फिर पौधारोपण का शोर, बचाव पर नहीं जोर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
विज्ञापन


एक जुलाई से जनपद में पौधारोपण अभियान शुरू हो गया है जो सितंबर माह तक चलेगा। इसका जोर शोर से प्रचार हो रहा है। विशेष रूप से योगी सरकार द्वारा दिये गए नारे एक वृक्ष एक व्यक्ति का तो हर सरकारी मीटिंग एवं कार्यक्रम में प्रचार प्रसार हो रहा है। जनपद में पौधारोपण का लक्ष्य भी बढ़ गया है। पिछले साल 2.22 लाख के लक्ष्य के सापेक्ष इस साल 7.55 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य है। इस सबके बीच सवाल यह उठ रहा है कि नए रोपे गए पौधों को बचाने का इंतजाम क्या रहेगा। इसका जवाब न वन अफसरों के पास है और न ही प्रशासन के पास।

तीन माह से मानदेय को तरस रहे माली
सरकार ने पौधारोपण एवं बचाव के लिए विभागवार जिम्मेदारियां तो तय कर दी हैं, लेकिन पौधो को बचाने एवं निराई गुड़ाई कर पुष्ट करने का काम करने वाले वन विभाग के मालियों के लिए सरकार ने कोई बजट नहीं दिया है। यह वे लोग हैं जो वर्षों से वन विभाग के लिए माली का काम तो कर रहे हैं, लेकिन मानदेय पर। मार्च से इस मद में बजट न आने के कारण यह लोग मानदेय को तरस रहे हैं। ऐसे में पौधारोपण अभियान में यह लोग कितने सक्रिय रह पाएंगे, इसमें संदेह ही है।
विज्ञापन


विभागवार लक्ष्य
कुल पौधारोपण-7.55 लाख
वन विभाग-5.07 लाख
अन्य सरकारी विभाग-करीब 2.50 लाख

योगी सरकार द्वारा जारी की गई स्कीमें
-एक वृक्ष एक व्यक्ति योजना-इसमें हर व्यक्ति से 150 रुपये दान के रूप में लेकर उसे पौधा दिया जाएगा और वही उसे रोपेगा।
-ग्राम्य विकास अभिकरण-1.20 लाख पौधे लगाने एवं मनरेगा मजदूरों से कराएगा रखरखाव।
-सामुदायिक विकास योजना-वन विभाग लगाएगा 5.07 लाख पौधे, करेगा मानदेय पर माली रखेगा।
-वृक्ष फल योजना-उद्यान विभाग को पौधारोपण की जिम्मेदारी।
-एक अन्य योजना में कृषि विभाग अपने कार्यालयों में लगवाएगा पौधे।

मात्र डीआरडीए के पास है तीन साल तक रखरखाव की कार्ययोजना
जिला ग्राम्य विकास विभाग 15 से 30 जुलाई तक विशेष पौधारोपण अभियान चलाएगा। इसके तहत जिले की सभी ग्राम पंचायतों में 1.20 लाख पौधे लगाए जाएंगे। डीसी मनरेगा अमरेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि इन पौधों के तीन साल तक रखरखाव की व्यवस्था की जिम्मेदार ग्राम प्रधानों को दी गई है। यह प्रधान मनरेगा मजदूरों से 175 रुपये प्रतिदिन के हिसाब से पारिश्रमिक देकर पौधों का रखरखाव कराएंगे। सभी एडीओ पंचायतों से कार्ययोजना मांगी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पौधारोपण के लिए शासन से कोई बजट नहीं आवंटित हुआ है। विभाग के मालियों को बजट के अभाव में मार्च से अब तक मानदेय नहीं मिला है। बजट आने पर उन्हें 4550 रुपये प्रति व्यक्ति के हिसाब से मानदेय दिया जाएगा। इस साल 7.55 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य दिया गया है। - श्रीधर त्रिपाठी, प्रभागीय वन निदेशक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed