{"_id":"5b3e758c4f1c1bc5248b4b3c","slug":"71530819980-aligarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिलाधिकारी ने सुनी फरियादियों की शिकायतें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिलाधिकारी ने सुनी फरियादियों की शिकायतें
Updated Fri, 06 Jul 2018 01:16 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
जिलाधिकारी चंद्रभूषण सिंह ने गुरुवार को जनसुनवाई में 30 शिकायतें सुनीं। मौके पर ही विभागीय अधिकारियों को शिकायतों के निस्तारण के आदेश दिए।
मौके पर मौजूद बरौली विधायक दलवीर सिंह ने अपने क्षेत्र की समस्याओं से जिलाधिकारी को अवगत कराते हुए शीघ्र निस्तारित कराये जाने के लिए कहा। शिकायतों में मुख्य रूप से ब्लाक जवां के ग्राम सिकंदरपुर के पूर्व ग्राम प्रधान ने बताया कि गांव के हाल में बने खरंजे का निर्माण पुन: कराया जा रहा है।
इसकी जांच के आदेश जिला विकास अधिकारी को दिए गए हैं। पूर्व सैनिकों द्वारा पेंशन, कैंटीन आदि की समस्याओं से अवगत कराया गया। इनके निस्तारण के लिए सैनिक कल्याण विभाग को बैठक का आयोजन कराने के निर्देश दिए गए हैं। कुछ शिकायतें अतिक्रमण व कब्जा मुक्ति, आवास से संबंधित रहीं।
इस दौरान अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व उदय सिंह व अपर जिलाधिकारी प्रशासन आरएन शर्मा समेत अन्य विभागीय अधिकारी व प्रतिनिधि उपस्थित रहे।