{"_id":"5b1c38df4f1c1bb51e8b500f","slug":"71528576223-aligarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कंप्यूटर इंजीनियर ने खोली गोशाला-Cordination","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कंप्यूटर इंजीनियर ने खोली गोशाला-Cordination
Updated Sun, 10 Jun 2018 02:00 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
गुजरात की खास पहचान गिर गाय अब अलीगढ़ में किसानों और गोपालकों की तकदीर बदल रही है। इसके दूध की कीमत आम गाय के दूध के मुकाबले लगभग दोगुनी है।
बड़े शहरों में इसकी मांग भी बहुत है। दूसरी ओर गाय के पालन पोषण का खर्च अन्य देशी गायों के बराबर ही है। कंप्यूटर इंजीनियर कुशल सिंह ने देश विदेश में लाखों के पैकेज पर नौकरी करने के बाद जिले के गोंडा इलाके के गांव उत्तमपुर में गिर नस्ल की गायों की डेयरी खोल ली। इससे उनको प्रतिमाह लाखों की आमदनी हो रही है। इसके अलावा आसपास के गांवों में करीब 50 गायें अन्य किसानों के पास हैैं जो कि कुशल से जुड़े हुए हैं।
खैर थाने के सिरियागढ़ी हिरौला निवासी कुशल सिंह पेशे से कंप्यूटर इंजीनियर हैं। एमसीए करने के बाद उन्होंने वर्ष 2004 में पुणे जाकर कैब जैमिनी कंपनी में नौकरी कर ली। इसके बाद 2007 में इसी कंपनी में लाखों के पैकेज पर न्यूयार्क चले गए।
2009 में वापस आए तो केरल में यूएसपी ग्लोबल और इसके बाद फेडिलिटी नाम की कंपनी के साथ भी रहे । 2015 में देश विदेश की लाखों रुपये की नौकरियों से दिल भर गया तो अपनी गोशाला खोलने की ठान ली। कुशल ने मई 2016 में उत्तमपुर में डेयरी की स्थापना कर दी।
विज्ञापन
महज दो साल के सफर में इस डेयरी का काम बखूबी जम गया। इसमें वर्तमान में 80 गिर नस्ल की गायें हैं। अब पास के गांव निठावरी और हसनगढ़ के किसानों ने भी कुशल के सहयोग से इसी नस्ल की गायें पालना शुरू कर दिया। उन्हें भी हर महीने अच्छी आय होने लगी है।
घी की कीमत 1650 रुपये, पनीर 410 में
कुशल बताते हैं कि वे एनसीआर इलाके में 80 से 90 रुपये प्रति लीटर की दर से दूध बेच रहे हैं। दूरी अधिक होने पर दस रुपये प्रति लीटर का रेट बढ़ जाता है। इसके अलावा देशी घी 1650 रुपये लीटर, मट्ठा 45 रुपये प्रति लीटर व पनीर की कीमत 410 रुपये किलो बेचते हैं। वे बताते हैं कि आनंद गुजरात ने अपने शोध में पाया है गिर गाय के दूध व मूत्र में स्वर्ण तत्व होते हैं। इस गाय का दूध ब्लड प्रेशर, अस्थमा, जोड़ों का दर्द, शारीरिक कमजोरी आदि बीमारियों को दूर करने में सहायक होता है।
गिर गाय की कीमत
वर्तमान में 10 लीटर दूध देने वाली गिर गाय की कीमत 70 हजार के आसपास और 16 लीटर तक दूध देने वाली गाय 1.50 लाख रुपये में है। गुजरात के अलावा राजस्थान के पागीडूडू, अजमेर और किशनगढ़ से इन गायों को जिले के किसान खरीद कर ला रहे हैं।
वेबसाइट से बनाए ग्राहक
कुशल सिंह ने अपनी डेयरी सात एकड़ जमीन में शुरू की है, सवा एकड़ में टीनशेड की कवर्ड जगह है। अब तक उनका लगभग सवा करोड़ रुपये खर्च हो चुका है। डेयरी में आठ मजदूर, दो ड्राइवर, दूध पैकिंग मशीन आदि अन्य सुविधाएं हैं।
गायों को हरा चारा खिलाने के लिए 47 बीघा जमीन उन्होंने सालाना चार हजार रुपये बीघा की दर से किराये पर ली है। दुग्ध उत्पादों की आपूर्ति और बेहतर कमाई के लिए आधुनिक संसाधनों का प्रयोग किया। उन्होंने ‘क्षीरधाम डाट काम’ नाम से वेबसाइट बनाई और इसके जरिये कारोबार को बढ़ावा दिया। इससे एनसीआर में उनके अच्छे ग्राहक बन गए। अब एक टीम वहां पर सप्लाई का काम करती है।