फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   11 से 29 तक घर-घर जाकर खोजे जाएंगे टीबी मरीज

11 से 29 तक घर-घर जाकर खोजे जाएंगे टीबी मरीज

Mon, 04 Jun 2018 01:32 AM IST
Updated Mon, 04 Jun 2018 01:32 AM IST
विज्ञापन
11 से 29 तक घर-घर जाकर खोजे जाएंगे टीबी मरीज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
विज्ञापन


स्वास्थ्य विभाग द्वारा 11 से 29 तक टीबी मरीजों को खोजने के लिए अभियान चलाया जाएगा। मामले की गंभीरता को देखते हुए आईएमए द्वारा फुलवारी गेस्ट हाउस में एक कार्यशाला की। इसकी अध्यक्षता मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. मदनलाल अग्रवाल ने की।

सीएमओ डॉ. मदनलाल अग्रवाल ने बताया कि जिले में 11 जून से 29 जून तक अभियान चलेगा। इसके लिए स्वास्थ्य विभाग से 41 सुपरवाइजरों के अंडर में 203 टीम कार्य करेंगी।
विज्ञापन


इनकी मॉनीटरिंग के लिए 15 डॉक्टरों की टीम सक्रिय रहेगी। यह टीम घनी एवं दलित आबादी के साथ हाई रिस्क एरिया में घर-घर जाकर लोगों की जांच करेगी।

जिला क्षय रोग अधिकारी अनुपम भाष्कर ने बताया कि जिले के जिला मलखान सिंह, दीनदयाल एवं मेडिकल कॉलेज में सीबी नाट मशीन लगी हैं। यहां लोग अपनी जांच करा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


कार्यक्रम में जिला कार्यक्रम समन्वयक सतेंद्र कुमार, आईएमए अध्यक्ष डॉ. सुनील मित्तल, सचिव डॉ. अवधेश भारद्वाज, कोषाध्यक्ष डॉ. विभव वार्ष्णेय, डीपीपीएम कोआर्डिनेटर पीयूष अग्रवाल, डेविड शाही, टीबीएचआईवी कोआर्डिनेटर अरविंद कुमार, धर्मेंद्र चौहान आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed