फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   अखबार छपते देखना सुखद अनुभव

अखबार छपते देखना सुखद अनुभव

Sun, 18 Mar 2018 02:07 AM IST
Updated Sun, 18 Mar 2018 02:07 AM IST
विज्ञापन
अखबार छपते देखना सुखद अनुभव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
विज्ञापन


अल बरकात कॉलेज ऑफ ग्रेजुएट स्टडीज के बीबीए के छात्र-छात्राओं का अखबार छपते देखना सुखद अनुभव रहा। इन्होंने पहली बार अखबार छपते देखा और अखबार की दुनिया को समझने का यह पहला मौका था।

शनिवार को तालानगरी स्थित अमर उजाला कार्यालय में आए बीबीए के छात्र-छात्राओं को सबसे पहले उन्हें अमर उजाला की शॉर्ट मूवी दिखाई गई।

इस मूवी में संपादक और रिपोर्टर की मीटिंग, रिपोर्टिंग, संपादन, पेज डिजाइन से लेकर अखबार छपने और उसे पाठकों तक पहुंचाने की सभी प्रक्रिया दिखाई गईं।

इसके बाद स्टूडेंट ने सवाल भी पूछे। उनके हर सवालों का संतोषजनक जवाब दिया गया। स्टूडेंट उजमा मनाल ने कहा कि अमर उजाला में क्राइम खबरें इसलिए अच्छी रहती हैं कि उनमें गहराई होती है।
विज्ञापन


इरम राशिद ने कहा कि जो खबरें लड़कियों और महिलाओं से जुड़ी होती हैं, उन्हें सही प्लेसमेंट मिलना चाहिए, ताकि समाज में जागरूकता आए। निदा परवेज का कहना है कि मैं जितना आसान समझती थी, उतना नहीं है। यह यहां आकर पता चला। स्टूडेंट के साथ शिक्षक डॉ. आगा नुरुज्जमा, रिजवान खान, शाइना बीटी व अब्दुल माजिद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed