फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   कांग्रेसी बोले, पहले गुजरात जीतेंगे उसके बाद पूरा देश

कांग्रेसी बोले, पहले गुजरात जीतेंगे उसके बाद पूरा देश

Tue, 12 Dec 2017 02:45 AM IST
Updated Tue, 12 Dec 2017 02:45 AM IST
विज्ञापन
कांग्रेसी बोले, पहले गुजरात जीतेंगे उसके बाद पूरा देश
कांग्रेसी बोले, पहले गुजरात जीतेंगे उसके बाद पूरा देश
विज्ञापन


ब्यूरो, अमर उजाला, अलीगढ़।

राहुल गांधी के कांग्रेस अध्यक्ष बनने पर शहर भर के कांग्रेसियों ने सोमवार को हर्ष व्यक्त किया। रेलवे रोड कांग्रेस जिला कार्यालय में जश्न मनाया गया। सभी नेताओं ने लोकसभा चुनाव में कांग्रेस की बड़ी विजय की कामना की है।

कांग्रेस की वरिष्ठ नेता रूही जुबैरी, पूर्व जिलाध्यक्ष दिनेश शर्मा, गिरिवर शर्मा, अश्वनी शर्मा, पूर्व प्रदेश महासचिव सैयद वसीम अहमद, वरिष्ठ कांग्रेसी राजेंद्र मेहरा, बीएल डोगरा, पूर्व महानगर अध्यक्ष तल्हा अबरार, हाल ही में मेयर का चुनाव लड़ने वाले मधुकर शर्मा, राजू पासवान, बृजेश शर्मा, जियाउद्दीन राही, लक्ष्मी नारायण जाटव, सागर सिंह तोमर, शाहिद खां, ज्ञान प्रकाश सक्सेना, बाबी वसी सहित कई कांग्रेसियों ने राहुल गांधी के अध्यक्ष चुने जाने पर हर्ष व्यक्त किया।
विज्ञापन


सभी नेताओं ने कहा कि युवा हाथों में कांग्रेस की कमान आने से अब अधिक से अधिक युवा कांग्रेस के साथ जुड़ेंगे। ये कांग्रेस में एक नए युग की शुरुआत है। गुजरात चुनाव में कांग्रेस की यकीनन बड़ी जीत होगी। इसके बाद अब वर्ष 2019 के लोकसभा चुनाव में कांग्रेस नई ऊर्जा के साथ पूरे देश में विजय परचम लहराएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


राहुल गांधी ने टप्पल में किसान आंदोलन से किसान नेता के रूप में मजबूत पहल की थी। भूमि अधिग्रहण कानून में संशोधन कराया। किसानों को उनका हक दिलवाया। अब राहुल जी पूरे देश की जनता को उनका हक दिलवाएंगे। भाजपा शासन से भी मुक्ति दिलाएंगे।
- विजेंद्र सिंह, जिलाध्यक्ष।

राहुल गांधी में कुशल नेतृत्व क्षमता, दूरदृष्टि और संगठनात्मक शक्ति है। उनके साथ एक समृद्धशाली परंपरा है। वह निश्चित रूप से कांग्रेस को नई ऊंचाइयों तक ले जाएंगे। गुजरात चुनाव में वह अकेले ही भाजपा से मुकाबला कर रहे हैं और कांग्रेस वहां जीत की ओर अग्रसर है। अब लोकसभा में भी कांग्रेस जीतेगी।
- विवेक बंसल, महानगर अध्यक्ष।

राहुल गांधी के अध्यक्ष बनने के बाद कांग्रेस में युवाओं की भागीदारी बढ़ना तय है। वह गुजरात में अकेले ही भाजपा के पीएम मोदी को सीधी टक्कर दे रहे हैं। भाजपा के होश उड़े हैं। गुजरात में बड़ी जीत के बाद अब कांग्रेस राहुल गांधी के नेतृत्व में देश में विजय पताका फहराएगी।

- योगेश दीक्षित, प्रदेश महामंत्री।

राहुल गांधी के कांग्रेस अध्यक्ष बनने से ज्यादा जोश युवाओं में है। देश के अधिकांश युवा उन्हें भावी पीएम के रूप में देखते हैं। लोकसभा चुनाव 2019 में कांग्रेस बड़े बहुमत से सरकार बना कर देश को भाजपा के आपातकाल से मुक्ति देगी। हम सभी उनके नेतृत्व में कांग्रेस को एक बार फिर पूरे देश में स्थापित करेंगे।
- प्रतिमा सिंह, प्रदेश महिला अध्यक्ष।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed