फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   आज तय हो जाएगा प्रत्याशियों का फाइनल लाइन अप

आज तय हो जाएगा प्रत्याशियों का फाइनल लाइन अप

Fri, 10 Nov 2017 02:10 AM IST
Updated Fri, 10 Nov 2017 02:10 AM IST
विज्ञापन
आज तय हो जाएगा प्रत्याशियों का फाइनल लाइन अप
आज तय हो जाएगा प्रत्याशियों का फाइनल लाइन अप
विज्ञापन


ब्यूरो, अमर उजाला अलीगढ़।

नगर निकाय चुनाव 2017 की नामांकन एवं जांच प्रक्रिया पूर्ण होने के बाद चुनाव तीसरे व अहम मोड़ पर पहुंच गया है। शुक्रवार आज नाम वापसी है। यह प्रक्रिया सुबह 11 बजे से तीन बजे तक चलेगी। दोपहर तीन बजे के बाद मेयर, चेयरमैन, पार्षद एवं सभासद पदों के लिए मैदान में बचे प्रत्याशियों का फाइनल लाइन अप तय हो जाएगा। अगले दिन शनिवार को सभी प्रत्याशियों को प्रतीक चिह्न आवंटित होंगे। इसके बाद चुनाव प्रचार अभियान आरंभ हो जाएगा। इसकी सभी तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं।

निकाय चुनाव 2017 में एक से सात नवंबर तक चली मेयर, चेयरमैन, पार्षद एवं सभासद पद के लिए नामांकन प्रक्रिया के दौरान इन पदों के लिए ताबड़तोड़ नामांकन हुए हैं। नगर निगम में ही मेयर पद के लिए 17 आवेदन हुए हैं तो पार्षद पद के लिए वार्ड संख्या 61 हमदर्द नगर में ही जांच के बाद 19 प्रत्याशी मैदान में बचे हैं। यदि इनमें से कुछ प्रत्याशियों ने नाम वापस नहीं लिए। विशेषकर मेयर पद के पर्चे 15 से ज्यादा रह गए तो नगर निगम के सभी 70 वार्डों में दो-दो ईवीएम (बैलेट यूनिट) लगनी तय हैं।
विज्ञापन


इस संभावना से प्रशासन की नींद उड़ी हुई है। समस्या से निपटने के लिए प्रशासन को भी नाम वापसी प्रक्रिया का बेसब्री से इंतजार है। बताते चलें कि ईवीएम में मात्र 16 बटन होते हैं। इनमें एक बटन नोटा का भी होता है। इस तरह एक ईवीएम में 15 से अधिक प्रत्याशी होने पर दूसरी ईवीएम लगनी तय है। सहायक निर्वाचन अधिकारी नगर निकाय कौशल कुमार ने बताया कि 15 से अधिक प्रत्याशी होने पर दूसरी ईवीएम लगाई जाएगी। हमारे पास पर्याप्त संख्या में ईवीएम मशीनें उपलब्ध हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

----------------
एक कक्ष में लगेंगी तीन ईवीएम
अलीगढ़। नगर निगम अलीगढ़ में निकाय चुनावों के इतिहास में दूसरी बार ईवीएम से होने जा रहे मतदान के दौरान एक कक्ष में तीन ईवीएम मशीनें लगाई जाएंगी। एक कंट्रोल यूनिट पीठासीन एवं मतदान अधिकारी इस्तेमाल करेंगे तो एक बैलेट यूनिट पर मेयर प्रत्याशी एवं दूसरी पर पार्षद प्रत्याशियों के नाम अंकित होंगे। मेयर प्रत्याशी के नाम के आगे उनका फोटो भी लगा होगा।
------------
23 नवंबर को आएंगे प्रेक्षक अजय चौहान
अलीगढ़। निकाय चुनाव 2017 में जनपद में 26 नवंबर को होने वाले मतदान के लिए प्रेक्षक तैनात कर दिए गए हैं। यह प्रेक्षक 23 नवंबर को आ जाएंगे। राजस्थान कैडर के वर्ष 1998 बैच के आईएएस एवं निबंधक सहकारी समितियां लखनऊ अजय चौहान अलीगढ़ के प्रेक्षक नियुक्त किए गए हैं। यह प्रेक्षक मतदान एवं मतगणना के दौरान जनपद में उपस्थित रहेंगे।

-------
मास्टर ट्रेनरों को दिया गया प्रशिक्षण
अलीगढ़। गुुरुवार को जिले के 50 मास्टर ट्रेनरों को कलक्ट्रेट सभागार में प्रशिक्षण दिया। इन्हें मुख्य कार्मिक अधिकारी एवं मुख्य विकास अधिकारी दिनेश चंद्र एवं ईसीआईएल के इंजीनियरों ने मतदान एवं मतगणना के दौरान की जाने वाली कार्यवाहियों के दौरान बरती जाने वाली सावधानियों की बारीकी से जानकारी दी। अब ये मास्टर ट्रेनर 11 एवं 12 नवंबर को कृष्णा इंटरनेशनल स्कूल में दो पारियों में पोलिंग पार्टियों को प्रशिक्षण देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed