फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   दीपावली पर शहर को सजाने में जुटा नगर निगम...

दीपावली पर शहर को सजाने में जुटा नगर निगम...

Wed, 18 Oct 2017 01:19 AM IST
Updated Wed, 18 Oct 2017 01:19 AM IST
विज्ञापन
दीपावली पर शहर को सजाने में जुटा नगर निगम...
दीपावली पर शहर को सजाने में जुटा नगर निगम
विज्ञापन


ब्यूरो,अमर उजाला, अलीगढ़।

दीपावली के अवसर पर नगर निगम ने शहर को सजाने का बीड़ा उठाया है। नगर निगम ने डिवाइडरों-गली मोहल्लों के ब्रेेकर,सड़क, मुख्य मार्गों के पेड़ों पर पुताई का कार्य युद्धस्तर पर शुरू कराया है। शहर में आने वाले लोगों के लिए नगर निगम ने साइन बोर्ड लगवाना शुरू कर दिया है।

इसके अलावा दीपावली की रात विशेष सफाई अभियान भी चलाया जाएगा। मुख्य सड़कों पर सफेद थर्मो प्लास्टिक पेंट कराये जाने का निर्णय लिया है।

नगर आयुक्त संतोष कुमार शर्मा ने बताया कि सारसौल चौराहे से एटा चुंगी बाईपास, रामघाट रोड से क्वार्सी बाईपास, लाल डिग्गी रोड, तस्वीर महल रोड आदि स्थानों पर बने डिवाइडरों, महानगर के रामघाट रोड, क्वार्सी बाईपास, रंसलगंज महावीरगंज, कनवरीगंज, लोको कॉलोनी, अब्दुल्ला रोड, लाल डिग्गी रोड, स्टेट बैंक, मैरिस रोड सेंटर प्वाइंट चौराहे, समद रोड आदि सड़कों व गली मोहल्ले में बने स्पीड ब्रेकर को भी सफेद पेंट से रंगवाया जा रहा है।
विज्ञापन



- दीपावली पर रात में पटाखे चलाने पर होने वाली गंदगी रात 12 बजे से सुबह 4 बजे तक शहर के सभी प्रमुख बाजारों में विशेष सफाई अभियान चलाया जाएगा। शहरवासियों को दीपावली की बधाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

संतोष कुमार शर्मा, नगर आयुक्त

विधायक ने किया शहर की सफाई का निरीक्षण
दीपावली पर सफाई व्यवस्था को देखने के लिए विधायक संजीव राजा ने शहर का मोटरसाइकिल पर भ्रमण किया। इस दौरान जहां पर भी देखा कि सफाई की जरूरत है, उसके लिए नगर निगम को प्वाइंट बता दिए। इसके अलावा उन्होंने जो भी समस्या देखी या जनता ने बताई उसके लिए संबंधित विभाग को समस्या के संबंध में बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed