फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   बख्शे नहीं जाएं चिह्नित भूमाफिया

बख्शे नहीं जाएं चिह्नित भूमाफिया

Fri, 08 Sep 2017 01:28 AM IST
Updated Fri, 08 Sep 2017 01:28 AM IST
विज्ञापन
बख्शे नहीं जाएं चिह्नित भूमाफिया
बख्शे नहीं जाएं चिह्नित भूमाफिया
विज्ञापन


ब्यूरो, अमर उजाला अलीगढ़।

मंडलायुक्त सुभाष चंद शर्मा ने चिह्नित भूमाफिया के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई करने तथा मंडल भर में सरकारी जमीनों पर अवैध कब्जों को शत प्रतिशत हटाने के निर्देश दिए हैं। कमिश्नरी में एंटी भूमाफिया टास्क फोर्स एवं कानून व्यवस्था की समीक्षा करते हुए उन्होंने शांति एवं कानून व्यवस्था कायम रखने के लिए हर अवांछित गतिविधि पर पैनी नजर रखने को कहा। साथ ही आईजीआरएस एवं समाधान दिवस के प्रकरणों को समय से गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के आदेश किए।

समीक्षा के दौरान पाया गया कि सरकारी एवं गांव समाज की भूमि पर अवैध कब्जे हटाने के लिए भूमि का चिह्नांकन किया गया है। इसके तहत मंडल में कुल 4992 मामले पाए गए, जिसका क्षेत्रफल 1314.83 हेक्टेयर है। इसके सापेक्ष अब तक कुल 3914 अवैध कब्जे मुक्त कराए गए हैं। जिसका क्षेत्रफल 937 हेक्टेयर है। उन्होंने बताया कि अलीगढ़ जनपद में सर्वाधिक 3672 जगहों पर भूमाफियाओं द्वारा अवैध कब्जे किए गए हैं। इसके सापेक्ष 3122 भूखंडों को अवैध कब्जे से मुक्त कराया गया है। जिसमें 80 प्रकरणों में धारा 67 के तहत कार्यवाही करते हुए 36 भूमाफियाओं के विरुद्ध एफआईआर दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन


एटा में चिह्नित 629 के सापेक्ष 288, कासगंज में दस के सापेक्ष तीन एवं हाथरस में 681 अवैध कब्जों के सापेक्ष 501 मामलों में कार्यवाही करते हुए कब्जा मुक्त कराया गया है। मंडलायुक्त ने यह भी निर्देश दिए कि मंडल में शांति एवं कानून व्यवस्था कायम रखने के लिए पुलिस गश्त को बढ़ाते हुए असामाजिक तत्वों पर पैनी नजर रखी जाए। म्यांमार के रोहिंग्या संप्रदाय से जुड़े मामलों के मद्देनजर विशेषकर शुक्रवार के दिन सतर्कता बढ़ा दी जाए। उन्होंने कहा कि आईजीआरएस ए संपूर्ण समाधान दिवस एवं जन सुनवाई में प्राप्त शिकायतों का समयबद्ध निस्तारण किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

.........
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed