{"_id":"59b057f74f1c1bea7f8b4777","slug":"71504729079-aligarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अलीगढ़ में जिला पंचायत अध्यक्ष के खिलाफ आज पेश होगा नया प्रस्ताव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अलीगढ़ में जिला पंचायत अध्यक्ष के खिलाफ आज पेश होगा नया प्रस्ताव
Updated Thu, 07 Sep 2017 01:55 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिपं अध्यक्ष के खिलाफ आज
पेश होगा नया अविश्वास प्रस्ताव
ब्यूरो, अमर उजाला, अलीगढ़।
जिला पंचायत अध्यक्ष एवं भाजपा नेता उपेंद्र सिंह नीटू की मुश्किलें अभी कम होती नहीं दिख रही हैं। उनके खिलाफ नये सिरे से गुरुवार को अविश्वास प्रस्ताव पेश हो सकता है।
पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष चौ. सुधीर सिंह ने बताया कि पूर्व की भांति इस बार भी 29 जिला पंचायत सदस्यों के समर्थन के साथ गुरुवार की शाम पांच बजे अविश्वास प्रस्ताव की पेशकश जिलाधिकारी के समक्ष की जाएगी। जिलाधिकारी से इस संबंध में समय लिया गया है।
उन्होंने कहा कि अविश्वास प्रस्ताव की पेशकश में 29 जिला पंचायत सदस्यों का समर्थन हासिल है जबकि सदन में बहुमत परीक्षा होने पर उनके खेमे के जिपं सदस्यों की संख्या 30 को पार कर जाएगी।
विज्ञापन
इधर, उपेंद्र सिंह नीटू खेमे से भी अपने समर्थन में जिला पंचायत सदस्यों को लामबंद करने का सिलसिला भी जारी है। हर संभव प्रयास कर ये खेमा अपनी कुर्सी बचाने की जुगाड़ में है। गौर हो कि हाल ही में भाजपा में शामिल हुए उपेंद्र सिंह नीटू को भाजपा के कुछ वरिष्ठ नेताओं का आशीर्वाद तो प्राप्त है लेकिन विरोधी खेमे को पछाड़ने में वह अब तक पूर्ण रूप से सफल नहीं हो पाए हैं।
उनके पास सभी दलों के जिला पंचायत सदस्यों का समर्थन तो है लेकिन संख्या बल को लेकर विरोधी खेमा उनकी नाक में दम किए हैं। हालांकि नीटू खेमे ने पूर्व से लेकर अब तक 34 से अधिक सदस्यों के समर्थन का दावा किया है। 52 सदस्यों वाली जिला पंचायत में 27 का समर्थन जरूरी है।