{"_id":"5994bd164f1c1b2e2f8b47ac","slug":"71502919958-aligarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अलीगढ़ में तगादा कर लौट रहे व्यापारियों से लूट का प्रयास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अलीगढ़ में तगादा कर लौट रहे व्यापारियों से लूट का प्रयास
Updated Thu, 17 Aug 2017 03:15 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तगादा कर लौट रहे व्यापारियों से लूट का प्रयास
ब्यूरो, अमर उजाला, खैर(अलीगढ़)।
जट्टारी से तगादा कर लौट रहे खैर के दो व्यापारियों से सरे बाजार करीब छह बाइक सवार बदमाशों ने तमंचे के बल पर रुपयों से भरा थैला छीनने का प्रयास किया। एक व्यापारी ने हिम्मत दिखाते हुये विरोध किया तो उसे तमंचे की बट मारकर लहुलुहान कर दिया।
यह देख साथी व्यापारी ने शोर मचाया। इस पर आसपास के व्यापारी और राहगीर उधर दौड़े तो फिल्मी स्टाइल में तमंचे, पिस्टल लहराते हुए बदमाश भाग निकले।
बता दें कि कस्बे के बहादुर गंज निवासी पवन अग्रवाल का दाल का थोक का व्यापार है। वह बुधवार को अपने साथी कस्बे के ही व्यापारी अमित अग्रवाल के साथ उसकी मैक्स गाड़ी से जट्टारी माल भेजने तथा तगादा करने गये थे। तगादा कर वह शाम साढ़े सात बजे लौट रहे थे। उनके पास बैग में लगभग एक लाख की नकदी थी।
खैर में घुसते ही जाम के चलते चालक ने गाड़ी टैटीगांव बाईपास के सामने रोक दी। इतने में पीछे से तीन चार बाईकों पर पहुंचे बदमाशों ने गाड़ी की दोनों तरफ दरवाजों से तमंचे तान दिए, तथा नकदी से भरा बैग छीनने का प्रयास करने लगे। कंडेक्टर साइड पर बैठे पवन अग्रवाल ने थैला नहीं छोड़ा और सीट के पीछे फेंक दिया।
विज्ञापन
इस पर बदमाश ने पवन के मुंह पर तमंचे की बट से प्रहार कर दिया। यह देखते ही चालक व अमित ने शोर मचा दिया। शोर सुनकर आस-पास के दुकानदार व राहगीर बदमाशों की तरफ लपके तो वह तमंचे हवा में लहराते हुये भाग गए। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई तथा जांच पड़ताल की।
खबर लगते ही अनेक व्यापारी एकत्रित होकर कोतवाली पहुंच गये। पीड़ित ने कोतवाली में अज्ञात बदमाशों के विरुद्ध तहरीर दी है। एसएसआई रामकुमार गुप्ता का कहना है कि वाकई दुस्साहसिक घटना है। बदमाशों को पकड़ने की कोशिश की जा रही है।