फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Praises of the martyrs echoed in Jama Masjid

Aligarh News: जामा मस्जिद में गूंजा बलिदानियों का गौरवगान

Mon, 24 Aug 2026 02:57 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 24 Aug 2026 02:57 AM IST
विज्ञापन
Praises of the martyrs echoed in Jama Masjid
ऊपरकोट पर हुए कार्यक्रम में मौजूद अतिथि। - फोटो : samvad
1857 के प्रथम स्वतंत्रता संग्राम में देश की आजादी के लिए प्राण न्योछावर करने वाले मौलाना अब्दुल जलील सहित 73 बलिदानियों को रविवार को ऊपरकोट स्थित जामा मस्जिद में याद किया गया। इन बलदानियों की कब्रें इसी जामा मस्जिद में हैं। कब्रों पर गुलपोशी की गई।
विज्ञापन



एसएसपी नीरज जादौन ने कहा कि अंग्रेजों ने हिंदू-मुस्लिम एकता को कमजोर करने के लिए फूट डालो और राज करो की नीति अपनाई। आज जरूरत है कि इतिहास से सीख लेते हुए आपसी मतभेद दूर किए जाएं और देश की तरक्की के लिए मिलकर काम किया जाए। एकता में शक्ति है।
विज्ञापन



पूर्व महापौर मोहम्मद फुरकान ने कहा कि ऐसे आयोजन शहर में भाईचारे और आपसी एकता को मजबूत करने के साथ-साथ नई पीढ़ी को अपने गौरवशाली इतिहास से जोड़ने का काम करते हैं। एएमयू के पूर्व जनसंपर्क अधिकारी डॉ. राहत अबरार ने कहा कि आजादी की लड़ाई में हिंदू-मुस्लिम समेत विभिन्न वर्गों के लोगों ने मिलकर अंग्रेजी हुकूमत का मुकाबला किया और साझा रूप से कुर्बानियां दीं। डॉ. रेहान अख्तर, शाही जामा मस्जिद के इमाम हजरत मौलाना मुफ्ती महमूदुल हसन कासमी ने विचार व्यक्त किए। संचालन डॉ. आरिफ अली खान ने किया। कार्यक्रम संयोजक व जामा मस्जिद के सचिव मोहम्मद अहमद शेवन ने आभार व्यक्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed