{"_id":"598a1b904f1c1b5a058b4948","slug":"71502223248-aligarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अलीगढ़ में कसी गई लगात तब पकड़े गए पशु लदे वाहन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अलीगढ़ में कसी गई लगात तब पकड़े गए पशु लदे वाहन
Updated Wed, 09 Aug 2017 01:44 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कसी लगाम तब पुलिस ने पकड़े पशु लदे वाहन
ब्यूरो, अमर उजाला, इगलास (अलीगढ़)।
वाहन चेकिंग के नाम पर महज दुपहिया वाहन चालकों का चालान काटने वाली इगलास कोतवाली पुलिस की जब अलीगढ़ मेयर ने हकीकत उच्चाधिकारियों के सामने रखी तो आनन-फानन में पशुओं से लदी छह गाड़ियां पुलिस के हत्थे चढ़ गईं।
दस लोगों पर पशु क्रूरता अधिनियम के तहत रिपोर्ट दर्ज हो गई। बरामद 47 पशुओं को स्थानीय निवासियों की सुपुर्दगी में दे दिया गया।
मेयर शकुंतला भारती के अनुसार मंगलवार को हस्तपुर में एसआई अरविंद कुमार, कांस्टेबिल राकेश, सनी, विकास और राघव नारायण चेकिंग के नाम पर अवैध वसूली कर रहे थे।
यह पूछने पर कि बड़े वाहन क्यों नहीं चेक किये जा रहे तो पुलिस कर्मियों ने कहा कि उन्हें दुपहिया वाहन चेक करने का ही आदेश है। इस पर मेयर ने एसएसपी, सीओ, एसओ के साथ ही शहर विधायक संजीव राजा एवं कोल विधायक अनिल पाराशर को जानकारी दी। इसके बाद पुलिस ने हस्तपुर में दो ट्रक और कांडली में तीन ट्रक तथा एक मैक्स को पकड़ा।
विज्ञापन
इनमें 47 पशु ठूंसकर भरे गए थे। सभी पशु स्थानीय निवासियों के सुपुर्द कर दिए गए। पुलिस ने इन गाड़ियों में मिले इरशाद पुत्र नवाब, वकील व अनवार पुत्र चुन्नू, इश्तकवर पुत्र मुश्त्यिार, जमील पुत्र मुल्ला निवासी महावन, इरशाद पुत्र सद्दीक, शहजाद पुत्र रज्जाक, फईम पुत्र फरीद निवासी सहार थाना बरसाना, इमरान पुत्र शाहबुद्दीन निवासी कोसी तथा सोहनलाल पुत्र ब्रजलाल निवासी मुकुंदपुर थाना हाईवे जिला मथुरा के खिलाफ पशु क्रूरता अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया है। सभी वाहन पुलिस ने सीज कर दिए हैं।