{"_id":"595e94444f1c1bfc3c8b4578","slug":"71499370564-aligarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अलीगढ़ में जलभराव से पेरशान, पलायन का किया एलान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अलीगढ़ में जलभराव से पेरशान, पलायन का किया एलान
Updated Fri, 07 Jul 2017 01:19 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जलभराव पर पलायन का एलान
ब्यूरो, अमर उजाला अतरौली (अलीगढ़)।
जलनिकासी के नाम पर नगर पालिका करोड़ों रुपये ठिकाने लगा चुकी है, फिर भी मोहल्ला बैसपाड़ा, सरायवली और कॉलेज रोड में जलभराव की समस्या दूर नहीं हुई।
मोहल्ला बैसपाड़ा के लोगों ने जलभराव से आजिज आकर पलायन का एलान करते हुए हर घर पर बोर्ड टांग दिए हैं। बोर्ड पर लिख दिया है कि मकान बिकाऊ है। उधर गुरुवार को गुस्साए लोगों ने नगर पालिका पहुंचकर जेई राकेश शर्मा व लिपिक नवीन जैन का घेराव करते हुए जमकर हंगामा किया।
कस्बे के मोहल्ला बैसपाड़ा और सरायवली में शहर का गंदा पानी भर गया है। बदबूदार पानी से बीमारी भी फैल रही है कई बच्चे बीमार हैं। कॉलेज रोड पर बैंक और कॉलेज जाने के लिए लोग परेशान हैं। सालों से यह समस्या है, पर नगर पालिका ने समाधान नहीं किया।
नाला निर्माण पर करोड़ों रुपये खर्च कर दिए पर नालों का बहाव विपरीत दिशा में है। इस समस्या से आजिज बैसपाड़ा निवासियों ने अब पलायन का एलान कर दिया है। घरों पर मकान बिकाऊ है कि बोर्ड तक लगा दिए हैं।
विज्ञापन
उधर गुरुवार को सपा नगर अध्यक्ष डॉ. कबीर खान के नेतृत्व में तमाम लोग नगर पालिका पहुंच गए और नारेबाजी करते हुए जमकर प्रदर्शन किया। जेई राकेश शर्मा का कहना है कि एक माह हो गया तैनाती को लेकिन अभी तक मुझे चार्ज नहीं मिला है। समस्या देखी जा रही है उसे निदान कराने का प्रयास करेंगे।