फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   एएमयू छात्रा ने खाया जहर, हालत गंभीर

एएमयू छात्रा ने खाया जहर, हालत गंभीर

Thu, 06 Jul 2017 01:39 AM IST
Updated Thu, 06 Jul 2017 01:39 AM IST
विज्ञापन
एएमयू छात्रा ने खाया जहर, हालत गंभीर
एएमयू छात्रा ने खाया जहर, हालत नाजुक
विज्ञापन


ब्यूरो, अमर उजाला अलीगढ़।

महानगर के क्वार्सी इलाके की रहने वाली एक एएमयू छात्रा ने जहर खाकर जान देने की कोशिश की है। छात्रा को जेएन मेडिकल कॉलेज के आईसीयू वार्ड में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज जारी है। मेडिकल कॉलेज से मिली सूचना पर सिविल लाइंस पुलिस भी जानकारी के लिए पहुंच गई। मगर छात्रा के होश में न आने के कारण बातचीत नहीं हो सकी। अभी परिजन भी साफ-साफ कुछ बता पाने से बच रहे हैं।

बताया गया है कि एएमयू से वोकेशनल कोर्स कर रही छात्रा ने मंगलवार देर शाम अपने घर में कुछ जहरीला पदार्थ खा लिया। इस पर परिजन उसे तत्काल मेडिकल कॉलेज ले गए। जहां रात में उसकी हालत में सुधार हुआ और उसे वार्ड में दाखिल कर दिया गया। मगर बुधवार दोपहर में उसकी अचानक तबियत ज्यादा बिगड़ गई तो उसे आईसीयू वार्ड में दाखिल किया गया है। इधर, बुधवार को मेडिकल कॉलेज से सिविल लाइंस थाने पहुंचे सूचना मीमो के आधार पर सिविल लाइंस की पीआरवी जानकारी करने मेडिकल कॉलेज आई। मगर वहां छात्रा से बात नहीं हो सकी। परिजन भी कुछ बताने से बच रहे हैं। इंस्पेक्टर सिविल लाइंस ने इस तरह की सूचना मिलने की पुष्टि की है। छात्रा अभी भर्ती है।
विज्ञापन

----
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed