फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   71 Post office employees suspend

अलीगढ़-हाथरस के 71 डाककर्मी किए बर्खास्त

Fri, 26 Jun 2015 01:43 AM IST
अलीगढ़
अलीगढ़ Updated Fri, 26 Jun 2015 01:43 AM IST
विज्ञापन

अलीगढ़-हाथरस के 71 डाककर्मी किए बर्खास्त

अलीगढ़ (ब्यूरो)। डाक विभाग के उच्चाधिकारियों ने अलीगढ़ डिवीजन के करीब 71 ग्रामीण डाक सेवक (जीडीएस) को बर्खास्त कर दिया। विभागीय अफसरों की इस कार्रवाई से अन्य कर्मचारियों में हड़कंप मचा हुआ है।

डाक विभाग में काफी समय से कर्मचारियों का अभाव था। इसलिए विभाग ने गत वर्ष करीब 71 जीडीएस की नियुक्ति अफसरों ने कर दी। नियुक्ति के दौरान विभागीय अफसरों ने कर्मचारियों से उनके दस्तावेज भी जमा कराए। नियुक्ति के बाद कर्मचारियों को अलीगढ़ के साथ-साथ हाथरस में तैनाती कर दी गई। कर्मचारियों के अभाव में इनसे विभाग ब्रांच पोस्टमस्टर, मेल डिलेवर और मेल कोरियर आदि का काम लिया जा रहा था। इस बीच आगरा के अफसरों ने सभी कर्मचारियों की नियुक्ति के दस्तावेज मांगाकर उनकी जांच शुरू कर दी। जांच में 71 कर्मचारियों की नियुक्ति पर सवाल उठने लगे। अफसरों को पता चला कि इन कर्मचारियों की नियुक्ति में मानकों का ध्यान नहीं रखा गया है। विभागीय अफसरों ने गुरुवार को सभी 71 कर्मचारियाें को बर्खास्त कर दिया। गुरुवार को प्रवर डाक अधीक्षक गोविंद सिंह के अवकाश पर रहने के कारण झांसी के प्रवर डाक अधीक्षक वीके गुप्ता को अलीगढ़ के प्रवर डाक अधीक्षक का अतिरिक्त चार्ज दिया गया है। सभी कर्मचारियों की बर्खास्त किए जाने का आदेश आगरा के पोस्ट मास्टर जनरल दफ्तर से प्रवर डाक अधीक्षक वीके गुप्ता को सौंपे गए है। गुरुवार को अधिकांश कर्मचारियों को यह आदेश सौंपे जाने और नए को चार्ज देने की विभाग में चर्चा है।

‘मैं गुरुवार को अवकाश पर हूं, कुछ कर्मचारियों की नियुक्ति उनके समय में हुई थी। नियुक्ति में विभागीय मानकों का ध्यान रखा गया था। उन्हें सूचना मिली है कि 71 कर्मचारियाें को विभाग ने बर्खास्त कर दिया है। शुक्रवार को वह ड्यूटी पर लौटेंगे। इसके बाद कुछ बताया जा सकता है।’

-गोविंद सिंह, प्रवर डाक अधीक्षक

विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed