फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   688 beds vacant in 12 Kovid hospitals, seven hospitals not updated

12 कोविड अस्पतालों में 688 बेड खाली, सात अस्पताल अपडेट नहीं

Mon, 17 May 2021 12:22 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 17 May 2021 12:22 AM IST
विज्ञापन
688 beds vacant in 12 Kovid hospitals, seven hospitals not updated
प्रदेश सरकार ने कोविड डेडिकेटेड अस्पतालों में खाली बेड की संख्या जनता के सामने प्रदर्शित करने के लिए डैश बोर्ड योजना पर काम किया है। डायरेक्ट ऑफ मेडिकल एंड हेल्थ सर्विस उत्तर प्रदेश की वेबसाइट पर इसकी जानकारी मिलने लगी है। जिले के 19 कोविड डेडिकेटेड अस्पतालों को इसमें शामिल किया गया है। रविवार शाम पांच बजे तक जिले के 12 कोविड हॉस्पिटल में कुल 688 बेड खाली थे, जबकि सात अस्पतालों की जानकारी इस पर उपलब्ध नहीं थी।
विज्ञापन

गौर हो कि कुछ अस्पताल संचालकों पर खाली बेड छिपा कर ऊंचे दाम पर इलाज की सुविधा देने की शिकायतें लगातार आ रही थीं। जिसके बाद शासन ने इस तरह की पारदर्शी व्यवस्था अपनाई है, जिसमें कोविड डेडिकेटेड सरकारी और निजी अस्पताल शामिल किए गए हैं। आम जनता संबंधित वेबसाइट पर सुबह शाम दो बार खाली बेड की जानकारी कर सकेगी और सुविधानुसार भर्ती होने के लिए अस्पताल चुन सकेगी।
विज्ञापन

डायरेक्ट ऑफ मेडिकल एंड हेल्थ सर्विस उत्तर प्रदेश के टोल फ्री नंबर 18001805145 पर फोन कर इस संबंध में वेबसाइट की और जानकारी की जा सकती है। इस वेबसाइट को स्वास्थ्य भवन लखनऊ ने डिजाइन कराया है। अलीगढ़ जिले की सूची में कोविड डेडिकेटेड 19 अस्पतालों को शामिल किया गया है, जिसमें सौ बेड अतरौली हॉस्पिटल, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चंडौस, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र खैर, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र छेरत है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके अलावा दीनदयाल संयुक्त चिकित्सालय, जेडी हॉस्पिटल, एएमयू का जेएन मेडिकल कॉलेज, जीवन ज्योति हॉस्पिटल, केके हॉस्पिटल, ठा. मलखान सिंह जिला अस्पताल, मंगलायतन हॉस्पिटल, मैक्स हॉस्पिटल, मिथराज हॉस्पिटल, नारायणी हॉस्पिटल, राजकीय होम्योपैथिक अस्पताल, रूसा हॉस्पिटल, एसजेडी हॉस्पिटल, वकार हॉस्पिटल और वरुण ट्रामा सेंटर शामिल हैं।

रविवार शाम 5.04 मिनट पर जिले में बेड का हाल
दीनदयाल अस्पताल में 362 बेड में 164 बेड खाली
जेएन मेडिकल कॉलेज में 200 में 175 बेड खाली
सौ बेड अतरौली में कुल 160 में से 107 बेड खाली
चंडौस हॉस्पिटल में 25 के 25 बेड खाली हैं
वकार हॉसिप्टल में 29 में से 5 बेड खाली है
एसजेडी हॉस्पिटल में 44 में से 22 बेड खाली है
केके हॉस्पिटल में 20 में से 06 बेड खाली है
जीवन ज्योति हास्पिटल में 45 में से 5 बेड खाली है
मलखान सिंह अस्पताल में 48 में से दो बेड खाली है
मिथराज हॉस्पिटल में 30 में से 26 बेड खाली है
नारायणी हास्पिटल में 40 में से 14 बेड खाली है
होम्योपैथिक कॉलेज एवं हॉस्पिटल में सभी 137 बेड खाली
नोट : इस सूची में शामिल मैक्स हॉस्पिटल, रूसा हास्पिटल, खैर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, मंगलायतन हास्पिटल, जेडी हास्पिटल, छेरत सीएचसी और वरुण ट्रामा सेंटर के कुल और खाली बेड की अपडेट स्थिति नहीं दर्शाई गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed