{"_id":"658dbd6c456ec22d64010bd7","slug":"66-year-old-man-dushkarm-a-fifth-class-girl-student-2023-12-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"100 रुपये देकर बुलाया घर: पांचवी की छात्रा से 66 साल के वृद्ध ने किया दुष्कर्म, किया गिरफ्तार, जुर्म कबूला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
100 रुपये देकर बुलाया घर: पांचवी की छात्रा से 66 साल के वृद्ध ने किया दुष्कर्म, किया गिरफ्तार, जुर्म कबूला
Thu, 28 Dec 2023 11:55 PM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: चमन शर्मा
Updated Thu, 28 Dec 2023 11:55 PM IST
सार
अलीगढ़ के हरदुआगंज कस्बा की पांचवी में पढ़ने वाली 12 वर्षीय बालिका को 66 साल के वृद्ध ने 100 रूपये का लालच देकर घर बुलाया। वहां पर बच्ची के साथ उसने दुष्कर्म किया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
बच्ची से दुष्कर्म
- फोटो : Amar Ujala Digital
विस्तार
अलीगढ़ के हरदुआगंज कस्बा क्षेत्र की एक 12 वर्षीय बालिका से 66 साल के वृद्ध ने दुष्कर्म किया है। वृद्ध किशोरी को 100 रुपये का लालच देकर घर पर बुलाकर ले गया था। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में वृद्ध ने जुर्म कबूल लिया। किशोरी पांचवीं कक्षा की छात्रा है।
विज्ञापन
परिजनों ने बताया कि दोपहर एक बजे रसीद घर पर आया और रुपयों का लालच देकर बच्ची को अपने घर बुला ले गया। उसने छत पर बनी झोपड़ी में ले जाकर किशोरी से दुष्कर्म किया। खून से सने कपड़ों में रोती बिलखती घर पहुंची किशोरी ने अपनी दादी को घटना की जानकारी दी। पुलिस ने आरोपी को घर से गिरफ्तार कर लिया। उसने पूछताछ में अपने जुर्म का इकबाल कर लिया। पीड़िता बच्ची को सीएचसी ले जाया गया जहां उसकी तबीयत बिगड़ने पर उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने साक्ष्य संकलन के लिए फॉरेंसिंक टीम को मौके पर बुला लिया है।
विज्ञापन
परिजनों का कहना है कि पेशे से सिलाई मिस्त्री आरोपी रसीद बृहस्पतिवार की सुबह घर आया और बच्ची को आवाज देकर बुलाने लगा। उस समय घर में मौजूद दादी ने आरोपी को फटकार दिया। दोपहर में एक बार फिर घर पहुंचे आरोपी ने बच्ची को दूर से 100 रुपये दिखाए और चीज दिलाने का दिलासा देकर घर ले गया। आरोपी के परिवार में तीन बेटियां और दो बेटे हैं लेकिन घटना के समय कौन-कौन वहां मौजूद था इसकी जानकारी पुलिस कर रही है। क्योंकि गिरफ्तारी के दौरान आरोपी के अलावा घर के सदस्य जा चुके थे।
विज्ञापन
बच्ची के साथ दुष्कर्म की घटना की सूचना मिलने पर अभियुक्त को हिरासत में ले लिया गया है। मुकदमा दर्ज कराया जा रहा है। कस्बे में शांति व्यवस्था कायम है। - मो. अकमल खान, सीओ अतरौली