{"_id":"67b1b3b81e52e56f9c01362d","slug":"66-thousand-withdrawn-by-blocking-india-atm-2025-02-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh News: खेरेश्वर चौराहे पर 24 घंटे पुलिस, वहां एटीएम ब्लॉक कर निकाले 66 हजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh News: खेरेश्वर चौराहे पर 24 घंटे पुलिस, वहां एटीएम ब्लॉक कर निकाले 66 हजार
Sun, 16 Feb 2025 03:15 PM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: चमन शर्मा
Updated Sun, 16 Feb 2025 03:15 PM IST
सार
खेरेश्वर चौराहे पर इंडिया वन का एटीएम लगा हुआ है। 14 फरवरी की रात किसी ने मशीन के कैश विड्रोल प्लेट्स के पीछे गत्ता लगाकर उसे ब्लॉक कर दिया। इससे ग्राहकों के रुपये बाहर न आए। रुपये ब्लॉक एरिया में फंस गए।
विज्ञापन
एटीम जिसे ब्लॉक किया गया
- फोटो : वीडियो ग्रैब
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अलीगढ़ के जिस खेरेश्वर चौराहे पर 24 घंटे पुलिस रहती है। उस चौराहे पर रात में इंडिया एटीएम से बदमाश 66 हजार रुपये पार कर ले गए। ये वारदात एटीएम को ब्लॉक कर की है। साथ में एटीएम के पिछले हिस्से में तोडफ़ोड़ भी की। 15 फरवरी को मिली खबर पर पुलिस ने जांच शुरू करा दी है। सीसीटीवी में दो युवक कैद भी पाए गए हैं।
विज्ञापन
खेरेश्वर चौराहे पर इंडिया वन का एटीएम लगा हुआ है। 14 फरवरी की रात किसी ने मशीन के कैश विड्रोल प्लेट्स के पीछे गत्ता लगाकर उसे ब्लॉक कर दिया। इससे ग्राहकों के रुपये बाहर न आए। रुपये ब्लॉक एरिया में फंस गए। 15 फरवरी को जब कर्मचारी कैश डालने पहुंचे तो मशीन टूटी देख दंग रह गए। सूचना देकर पुलिस बुला ली। एसपी सिटी मृगांक शेखर पाठक के अनुसार मामले में आरोपियों की तलाश कराई जा रही है।
विज्ञापन