फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   65 percent candidates skipped the PCS exam

UPPSC Exam: 65 फीसदी अभ्यर्थियों ने छोड़ी पीसीएस परीक्षा, सामान्य ज्ञान के प्रश्नों ने उलझाया

Mon, 13 Oct 2025 11:10 AM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Mon, 13 Oct 2025 11:10 AM IST
सार

परीक्षा को लेकर रविवार को रेलवे स्टेशन व रोडवेज बस स्टैंड पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम रहे। हालांकि परीक्षार्थियों के कम संख्या में पहुंचने से उन्हें किसी तरह की परेशानी नहीं हुई। अधिकांश परीक्षार्थी अपने निजी वाहनों से परीक्षा में शामिल होने पहुंचे थे।

विज्ञापन
65 percent candidates skipped the PCS exam
टीकाराम कन्या इंटर कॉलेज में पीसीएस की परीक्षा छूटने के बाद बाहर निकलते परीक्षार्थी - फोटो : संवाद

विस्तार

उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (यूपीपीएससी) की एसीएफ-आरएफओ-2025 प्रीलिम्स परीक्षा में 65 फीसदी अभ्यर्थी गैरहाजिर रहे। 13149 में से 4706 अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी। अभ्यर्थियों की बायोमीट्रिक आईरिस स्कैन और फेशियल रिकग्निशन से पहचान की गई। नकारात्मक अंक के चलते अभ्यर्थियों को सामान्य ज्ञान के प्रश्नाें को हल करने में कठिनाई हुई।

विज्ञापन


रविवार को 28 केंद्रों पर परीक्षा हुई। पहली पाली की परीक्षा 9.30 से 11.30 बजे तक हुई। इसमें पंजीकृत 13149 में 4706 अभ्यर्थी उपस्थित रहे, जबकि 8443 अनुपस्थित रहे। दूसरी पाली की परीक्षा 2.30 से 4.30 बजे तक हुई। पंजीकृत 13149 में 4664 अभ्यर्थी उपस्थित रहे, जबकि 8485 अनुपस्थित रहे।
विज्ञापन


अभ्यर्थियों की चेकिंग के बाद ही उन्हें प्रवेश दिया गया। उधर, एसपी क्राइम ममता कुरील व एडीएम सिटी अमित कुमार भट्ट ने नगर क्षेत्र के समस्त परीक्षा केंद्रों का भ्रमण किया। परीक्षा केंद्रों पर लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज चेक किए गए। क्षेत्राधिकारी नगर द्वितीय कमलेश कुमार ने परीक्षा केंद्रों के पास सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया। परीक्षा केंद्रों पर पुलिसकर्मी तैनात रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रेलवे स्टेशन पर रहे सुरक्षा के कड़े इंतजाम

परीक्षा को लेकर रविवार को रेलवे स्टेशन व रोडवेज बस स्टैंड पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम रहे। हालांकि परीक्षार्थियों के कम संख्या में पहुंचने से उन्हें किसी तरह की परेशानी नहीं हुई। अधिकांश परीक्षार्थी अपने निजी वाहनों से परीक्षा में शामिल होने पहुंचे थे।

उत्तर मध्य रेलवे के जनसंपर्क अधिकारी अमित कुमार सिंह ने बताया कि परीक्षार्थियों की सुविधा के लिए परीक्षा स्पेशल ट्रेन का संचालन कराया गया था। उधर, रोडवेज के क्षेत्रीय प्रबंधक सत्येंद्र वर्मा ने बताया कि परीक्षार्थियों की भीड़ को देखते हुए मथुरा, आगरा, मेरठ, नोएडा, गाजियाबाद, बुलंदशहर आदि स्थानों के लिए अतिरिक्त बसों की व्यवस्था की गई थी। 

अभ्यर्थियों के बोल

जो प्रश्न समझ में नहीं आ रहे थे, उसे नकारात्मक अंक के चलते हल करने में दिक्कतें हुईं। - देवेंद्र
सामान्य ज्ञान के 10-12 प्रश्न कठिन थे, क्योंकि उसे घुमाकर पूछा गया था। पेपर अच्छा हुआ है। - सतेंद्र सिंह
परीक्षा की अच्छी तैयारी की थी। पेपर अच्छा हुआ है। अब परिणाम भी अच्छा आएगा। - प्रियंका
मुझे पेपर हल करने में ज्यादा परेशानी नहीं हुई। परीक्षा के लिए तैयारी अच्छी की थी। - नेहा

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed