{"_id":"629a5c64b4d70222841566a3","slug":"63-units-will-invest-1900-crores-in-the-district-aligarh-news-ali2930785194","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिले में 63 इकाइयां करेंगी 1900 करोड़ का निवेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिले में 63 इकाइयां करेंगी 1900 करोड़ का निवेश
विज्ञापन
कलेक्ट्रेट सभागार में प्रधानमंत्री का संबोधन सुनते अधिकारी व जनप्रतिनिध।
- फोटो : CITY OFFICE
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले में 63 और औद्योगिक इकाइयां 1900 करोड़ रुपये का निवेश करके उत्पादन शुरू करेंगी। इनमें से कुछ उद्योगों का उत्पादन अगले साल मार्च-अप्रैल से शुरू हो जाएगा। शेष औद्योगिक इकाइयों में दो साल के अंदर उत्पादन शुरू होने लगेगा। इनमें सर्वाधिक 500 करोड़ रुपये का निवेश करने वाली वंडर सीमेंट कंपनी गभाना में जून 2024 से उत्पादन शुरू कर देगी।
लखनऊ में इन उद्योगों की आधारशिला रखी
लखनऊ में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तथा मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ ने संयुक्त रूप से प्रदेश के साथ-साथ अलीगढ़ में स्थापित होने वाली 13 बड़ी औद्योगिक इकाइयों की आधारशिला रखी। यह औद्योगिक इकाइयां करीब 700 करोड़ रुपये का निवेश करेंगी। इनमें एलन एंड एलवान प्राइवेट लिमिटेड 30.8 करोड़ रुपये से ड्रोन का निर्माण करेगी। क्राइमसोन एनर्जी एक्सपर्ट प्राइवेट लिमिटेड 11 करोड़, दीप एक्सप्लो इक्विपमेंट प्राइवेट लिमिटेड 10.4 करोड़, जय सॉई अनु ओवरसीज प्राइवेट लिमिटेड 100 करोड़ रुपये का निवेश करेगी। इसके अलावा मिलकोर डिफेंस प्राइवेट लिमिटेड 98 करोड़, नवराज मेटल प्राइवेट लिमिटेड 20 करोड़, न्यू स्पेस रिसर्च एंड टेक्नोलॉजी प्राइवेट लिमिटेड 35 करोड़, नित्या क्रिएशन इंडिया 12 करोड़, पी-2 लॉजिस्टिक प्राइवेट लिमिटेड 90 करोड़, रॉयल सेल्स प्राइवेट लिमिटेड 20 करोड़, सिंडीकेट इनोवेशन इंटरनेशन लिमिटेड 150 करोड़, ट्रैक्ट्रिस ओप्टो डायनॉमिक एलएलपी 40 करोड़ और वेरयावन डिफेंस प्राइवेट लिमिटेड 65 करोड़ रुपये का निवेश करेगी।
कलेक्ट्रेट स्थित सभाकक्ष में आयोजित ऑनलाइन कार्यक्रम में मध्यम श्रेणी की 27 औद्योगिक इकाइयों की आधारशिला रखी गई। यह औद्योगिक इकाइयां करीब 1200 करोड़ रुपये निवेश करेंगी। इन सभी औद्योगिक इकाइयों को समारोह के दौरान मंडलायुक्त गौरव दयाल ने आश्वस्त किया कि निवेशकों को किसी प्रकार की कोई समस्या नहीं होगी। नवीन इकाइयों की स्थापना में यदि कोई व्यवधान है तो तत्काल निराकरण किया जाएगा। शासन की मंशा के अनुरूप निवेशकों को ईज ऑफ डूइंग बिजनेस का लाभ प्रदान किया जाना है, जिससे कि अन्य निवेशक भी प्रोत्साहित होकर अलीगढ़ में निवेश करने के लिये प्रेरित हो सकें।
विज्ञापन
यह औद्योगिक इकाइयां जिले के परंपरागत ताला, हार्डवेयर, आर्टवेयर के अलावा अन्य कई तरह के उत्पाद क निर्माण करेंगी। इन सभी को उत्पादन के लिए दो साल की अवधि निर्धारित की गई है। इन उद्योगों की स्थापना से अलीगढ़ सहित आसपास के जिलों के 20 हजार से अधिक लोगों को रोजगार मिलेगा। यह सभी औद्योगिक इकाइयां डिफेंस कॉरिडोर और ख्यामई स्थित नए औद्योगिक आस्थान में स्थापित होनी है।
इन उद्यमियों को किया गया सम्मानित
लखनऊ में आयोजित ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी में अलीगढ़ के 13 निवेशक शामिल हुए। कलेक्ट्रेट में आयोजित समारोह में 3 करोड़ से कम निवेश करने वाले निवेशकों को जनप्रतिनिधियों एवं मंडलायुक्त द्वारा पुरस्कार प्रदान किए गए। यहां सम्मानित किए गए उद्योगपतियों में विजय बजाज, पवन सडानी, राहुल अग्रवाल, विपिन माहेश्वरी, प्रवीन गुप्ता, लव गुलाठी, भगवान सिंह, शोभित अग्रवाल, धवल अरोरा, रितु चौधरी, निशांत वार्ष्णेय, कमरुद्दीन, हिमांशु गुप्ता, सिद्धार्थ, सुभाष शर्मा, अनिल बत्रा, राघव अग्रवाल, आकाश अग्रवाल, अमजद खान, सिद्धार्थ चौधरी, बरखा गर्ग, नवीन कुमार, दिनेश चन्द्र वार्ष्णेय हैं। इस दौरान जिला पंचायत अध्यक्ष विजय सिंह, विधायक अनिल पाराशर, मुक्ता संजीव राजा, मानवेंद्र सिंह, चौधरी ऋषिपाल सिंह, मंडलायुक्त गौरव दयाल, मुख्य विकास अधिकारी अंकित खंडेलवाल, उपायुक्त उद्योग श्रीनाथ पासवान आदि ने विचार व्यक्त किए।