{"_id":"63a467bbecd6cc74992c49ae","slug":"63-percent-polling-in-barhasaini-college-aligarh-society-elections","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh News: बारहसैनी कॉलेज सोसाइटी के चुनाव में 63 फीसदी मतदान, कल आऐंगे नतीजे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh News: बारहसैनी कॉलेज सोसाइटी के चुनाव में 63 फीसदी मतदान, कल आऐंगे नतीजे
Thu, 22 Dec 2022 07:51 PM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: चमन शर्मा
Updated Thu, 22 Dec 2022 07:51 PM IST
सार
अलीगढ़ के बारहसैनी कॉलेज सोसाइटी के चुनाव में 63.99 फीसदी मतदान हुआ। सुबह मतदान की गति धीमी थी, लेकिन दोपहर एक बजे के बाद मतदाताओं की भीड़ उमड़ पड़ी। शाम 5:30 बजे मत डाले गए। मतों की गिनती शुक्रवार को होगी।
विज्ञापन
पहले मतदाता प्रदीप के गुप्त और उनकी पत्नी सुनीता गुप्ता
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अलीगढ़ के बारहसैनी कॉलेज सोसाइटी के चुनाव में 63.99 फीसदी मतदान हुआ। एसवी कॉलेज के बीएड व विधि विभाग में बने 11 बूथों पर 4811 में से 3079 मतदाताओं ने मत डाले। मतों की गिनती शुक्रवार को होगी। मतगणना के बाद नतीजे घोषित किए जाएंगे।
बारहसैनी कॉलेज सोसाइटी का सुबह 9 बजे से मतदान शुरू हो गया था। बूथ पर चुनाव का पहला वोट प्रदीप के गुप्त और उनकी पत्नी सुनीता गुप्ता ने डाला। सुबह मतदान की गति धीमी थी, लेकिन दोपहर एक बजे के बाद मतदाताओं की भीड़ उमड़ पड़ी। शाम 5:30 बजे मत डाले गए। इससे पहले सचिव पद पर सीए गौरव वार्ष्णेय को निर्विरोध चुना जा चुका है, जिसकी औपचारिक घोषणा 23 दिसंबर को होगी। शुक्रवार सुबह 9 बजे से मतों की गिनती शुरू होगी। इसके बाद ही नतीजे घोषित होंगे।
मतपेटिका में बंद 38 प्रत्याशियों की किस्मत
बारहसैनी कॉलेज सोसाइटी का चुनाव लड़ रहे अलग-अलग पद के 38 प्रत्याशियों की किस्मत मतपेटिका में बंद हो गई, जिनकी किस्मत का फैसला शुक्रवार को होगा। अध्यक्ष पद पर सीए अतुल कुमार गुप्ता, नितिन कुमार घुट्टी और नितिन कुमार वार्ष्णेय, वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर सुधीश वार्ष्णेय गुड्डू कांटे वाले, त्रिलोक कुमार, कनिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर विजय प्रकाश नवमान, उमेश कुमार गुप्ता, संयुक्त सचिव पद पर रेनू रानी, श्याम बाबू गुप्ता, अतुल कुमार राजाजी, डॉ. मधु आंधीवाल, मनीष कुमार, कोषाध्यक्ष पद पर सजन कुमार गुप्ता, आकाश दीप, प्रीति वार्ष्णेय और 14 सदस्य पदों पर 23 प्रत्याशियों की किस्मत मतपेटिका में बंद हो गई।
विज्ञापन
इन शहरों के मतदाता आए
बारहसैनी कॉलेज सोसाइटी के पदाधिकारियों और सदस्यों के चुनाव में मतदान करने के लिए अलीगढ़ सहित चंदौसी, डिबाई, बहजोई, हाथरस, आगरा, मुरादाबाद, इस्लामनगर, बिल्सी, बदायूं, अहमदाबाद, नासिक, दिल्ली, नोएडा, गाजियाबाद, खुर्जा, जालना महाराष्ट्र, लखनऊ, कानपुर, एटा, कासगंज आदि जिलों मतदाता आए।