फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   62286 people were vaccinated in the district, top in the state

अलीगढ़ः जिले में 62286 लोगों का हुआ टीकाकरण, प्रदेश में अव्वल

Tue, 17 Aug 2021 02:03 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 17 Aug 2021 02:03 AM IST
विज्ञापन
62286 people were vaccinated in the district, top in the state
मेगा कोविड-19 टीकाकरण दिवस पर जिले में रिकार्ड 62286 लोगों को कोरोना रोधी टीका लगाया गया है। लक्ष्य से अधिक टीकाकरण कर अलीगढ़ प्रदेश में प्रथम स्थान पर है। जिले में अभी तक 9.96 लाख लोगों को टीका (प्रथम व द्वितीय डोज) लग चुकी है। नगरीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर जिलाधिकारी सेल्वा कुमारी जे ने कोविड-19 मेगा टीकाकरण दिवस का शुभारंभ किया। दीनदयाल चिकित्सालय एवं प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मडराक पर सांसद सतीश गौतम ने उद्घाटन किया। मलखान सिंह जिला चिकित्सालय में एडी हेल्थ डॉ. एसके उपाध्याय ने टीकाकरण बूथ का उद्घाटन किया।
विज्ञापन

सोमवार को मेगा कोविड-19 टीकाकरण दिवस पर जनपद में 171 केंद्रों पर टीका लगाया गया। जनपद को 45 हजार टीका लगाने का लक्ष्य मिला था। बेहतर योजना एवं शानदार समन्वय के कारण दोपहर तीन बजे तक जनपद में लक्ष्य हासिल कर लिया गया। उसके बाद अधिकारी एवं कर्मचारियों ने प्रदेश में शीर्ष स्थान प्राप्त करने के लिए पूरी ताकत झोक दी। सीएमओ डॉ. आनंद उपाध्याय ने बताया कि अलीगढ़ प्रथम एवं प्रयागराज दूसरे और आगरा तीसरे स्थान पर रहा। उल्लेखनीय है कि 3 अगस्त को कोविड-19 मेगा टीकाकरण दिवस पर जनपद में रिकार्ड 56293 टीकाकरण किया गया था। उस समय अलीगढ़ प्रदेश में दूसरे स्थान पर था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed