{"_id":"5cb786e4bdec2213e2730c30","slug":"61555531492-aligarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चुनाव में मिला 1620 वाहनों का लक्ष्य आरटीओ ने किया पूरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चुनाव में मिला 1620 वाहनों का लक्ष्य आरटीओ ने किया पूरा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
लोकसभा सामान्य निर्वाचन को संपन्न कराने के लिए प्रशासन की डिमांड के अनुरूप आरटीओ ने वाहन उपलब्ध करा दिए हैं। इससे पहले 41 लोग ऐसे थे जो कि नोटिस जारी होने के बाद भी अपने वाहन लेकर नुमाइश मैदान नहीं पहुंचे थे। इनके खिलाफ विभाग द्वारा एफआईआर कराने की भनक लगते ही वह वाहन स्वामी भी चुनाव संपन्न कराने में वाहन देने को तैयार हो गए। इसके चलते अधिकारियों ने सूची को रद्द कर दिया।
गुरुवार की सुबह से शहर एवं देहात के मतदान केंद्रों पर वोटिंग शुरू हो जाएगी। यहां पुलिस, सीआरपीएफ समेत अन्य फोर्स एवं मतदान कर्मियों को पोलिंग बूथ तक पहुंचाने के लिए प्रशासन ने आरटीओ से 770 छोटे तथा 850 बड़े वाहनों की डिमांड की थी। प्रशासन की डिमांड मिलने के बाद आरटीओ प्रवर्तन की टीम वाहनों के अधिग्रहण करने में जुट गई।
एआरटीओ अभिताभ चतुर्वेदी ने बताया कि पुलिस-प्रशासन ने द्वारा जितने वाहनों डिमांड की थी उसे पूरा कर दिया है। चुनाव संपन्न कराने के लिए रोडवेज की 80 बसों का भी प्रयोग किया जा रहा है। इसके साथ ही प्रशासन के मौजूद पास मौजूद 283 वाहन भी चुनाव कार्य में लगे हुए हैं।