{"_id":"5c7ae94bbdec2253970c5b2d","slug":"61551558987-aligarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"इलाहाबाद न्यायालय के न्यायमूर्ति से मिले बार पदाधिकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इलाहाबाद न्यायालय के न्यायमूर्ति से मिले बार पदाधिकारी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
दि अलीगढ़ बार एसोसिएशन के पदाधिकारी शनिवार को अलीगढ़ में आए इलाहाबाद उच्च न्यायालय के न्यायमूर्ति प्रशासन रितुराज अवस्थी से मिले और उन्हें तीन सूत्रीय ज्ञापन भी सौंपा।
बार एसोसिएशन के अध्यक्ष कैलाश बाबू गुप्ता, महासचिव अनूप कौशिक के नेतृत्व में अधिवक्ता न्यायमूर्ति से मिले। दिए गए ज्ञापन में कहा गया है कि न्याय निकुंज बिल्डिंग के मध्य में अधिवक्ताओं ने वादकारियों के लिए रास्ता निकालने के लिए अनुरोध किया गया।
एमएसीटी टिब्यूनल को दीवानी परिसर के पास में ही स्थापित करे और बार एसोसिएशन के हाल को एसोसिएशन को उपलब्ध कराने के लिए आग्रह किया गया। प्रतिनिधिमंडल से चर्चा के बाद जिला जज नवीन श्रीवास्तव ने भी अधिवक्ताओं की मांगों का समर्थन किया।
विज्ञापन
उन्होंने विश्वास दिलाया कि ट्रिव्यूनल को दीवानी परिसर के नजदीक स्थापित कराने के लिए प्रशासनिक अधिकारियों से वार्ता करेंगे। इसके बाद न्यायमूर्ति स्वयं ही न्याय निकुंज बिल्डिंग और बार एसोसिएशन हाल को देखने गए।
उन्होंने मौके पर ही न्याय निकुंज भवन के मध्य से रास्ते को शुरू करने के लिए स्वीकृति दी। प्रतिनिधि मंडल में सुरेंद्र मोहन यादव, पंकज शर्मा, अमर सिंह यदुवंशी, विनोद शर्मा, इस्लाम खान, सत्यदेव उपाध्याय, सुनील गौतम, मिर्जा अनीस बेग, अंशुमन गौतम, ब्रजेश रौतेला, मनोज चौधरी, संतोष कुमार आदि मौजूद थे।