फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   बसपा-सपा गठबंधन ठगबंधन है : सुंदर सिंह

बसपा-सपा गठबंधन ठगबंधन है : सुंदर सिंह

Thu, 24 Jan 2019 02:26 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 24 Jan 2019 02:26 AM IST
विज्ञापन
बसपा-सपा गठबंधन ठगबंधन है : सुंदर सिंह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़
विज्ञापन


प्रगतिशील समाजवादी पार्टी लोहिया एवं बहुजन मुक्ति मोर्चा द्वारा मंडलीय रैली जमालपुर बड़ी मस्जिद के पास बुधवार को हुई। जिसमें बहुजन मुक्ति पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष वीएल मातंग और प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सुंदर लाल लोधी मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहे। रैली में ईवीएम हटाओ बैलट पेपर लाओ संविधान एवं देश बचाओ का नारा दिया गया।


सुंदर लाल लोधी ने कहा कि सपा बसपा गठबंधन नहीं ठगबंधन है। आज प्रदेश में सभी वर्ग परेशान हैं भाजपा द्वारा प्रदेश में धार्मिक भावनाओं को भड़का कर धुव्रीक रण किया जा रहा है। महज तीन महीने में उनकी पार्टी मजबूत विपक्ष के रूप में उभरी है। अब लोकसभा चुनाव में पार्टी की भूमिका अहम होगी। बीएल मातंग ने कहा कि आज संविधान खतरे में है। दलित पिछड़े अल्पसंख्यक सभी वर्ग परेशान है। लोगों को धर्म-जाति के नाम पर लड़ाने का काम किया जा रहा है। अगर ईवीएम को हटा दिया जाए तो भाजपा के पास एक भी सीट नहीं बचेगी।
विज्ञापन


प्रदेश महासचिव डॉ रक्षपाल सिंह एवं सुभाष लोधी ने कहा कि बीजेपी की जन विरोधी नीतियों के कारण आज सभी वर्ग परेशान है। प्रगतिशील पार्टी के जिलाध्यक्ष डॉ एमपी सिंह धनगर ने कहा कि उनकी पार्टी में सभी वर्गों का सम्मान है। यहां पर जिलाध्यक्ष हाथरस विद्याराम, जिलाध्यक्ष एटा रामकिशोर यादव, जिलाध्यक्ष कासगंज चौधरी चरण सिंह यादव, बहुजन मुक्ति पार्टी के मंडल अध्यक्ष प्रदीप कुमार, जिलाध्यक्ष प्रेमपाल सिंह, प्रजापति राम, अवतार यादव, सुरजीत यादव, इमरान खान, धर्मेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे। यहां पर बाबा फरीद ने दोनों नेताओं को 101 किलो की फूलमाला पहना कर उनका स्वागत किया। उनके साथ सुनील सविता, अलीम सलमान, बबलू अब्बासी, दिलशाद, हामिद सलमान, रईस मुस्तकीम कमालुद्दीन, असलम फ हीम आदि लोगों ने स्वागत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed