फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   रात में ही एएमयू प्रशासन ने तोडवा दिये ताले

रात में ही एएमयू प्रशासन ने तोडवा दिये ताले

Fri, 11 Jan 2019 01:50 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 11 Jan 2019 01:50 AM IST
विज्ञापन
रात में ही एएमयू प्रशासन ने तोडवा दिये ताले
क्राइम न्यूज, अमर उजाला, अलीगढ़।
विज्ञापन


अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय प्रॉक्टोयिल टीम ने छात्र संघ नेताओं द्वारा रजिस्ट्रार कार्यालय में विभिन्न गेटों पर लगाए गए तालों को तोड़वा दिये। वहीं छात्र नेताओं ने रजिस्ट्रार से मिलकर छात्र नेताओं के साथ हुए दुर्व्यवहार की जांच कराने एवं प्रॉक्टोरियल टीम के दो सदस्यों को हटाने की मांग की है।

छात्र नेताओं ने बुधवार को प्रॉक्टोरियल टीम पर महिला कैबिनेट सदस्य सहित अन्य पदाधिकारियों के साथ दुर्व्यवहार का आरोप लगाया था। छात्र नेताओं की इसको लेकर जमकर प्रॉक्टोरियल टीम के साथ नोकझोंक भी हुई थी।
विज्ञापन


महिला कैबिनेट की तरफ से एएमयू प्रशासन के माध्यम से थाना सिविल लाइन में शिकायत भी भेजी गई थी। छात्रों ने रजिस्ट्रार कार्यालय सहित अन्य कई गेटों पर ताले लगा दिये थे। हालांकि एएमयू प्रशासन द्वारा रात में ही छात्रों द्वारा लगाए गए तालों को तोड़वा कर दूसरे ताले लगा दिये गये।
विज्ञापन
विज्ञापन


गुरुवार को छात्र संघ के अध्यक्ष सलमान इम्तियाज, उपाध्यक्ष हमजा सुफयान, सचिव हुजैफा आमिर, कैबिनेट सदस्य फखरा खानम, मरियम बतूल, निशांत भारद्वाज आदि रजिस्ट्रार से मिलकर छात्र नेताओं के साथ दुर्व्यवहार मामले में प्र्रॉक्टोरियल टीम की जांच कराने, एक डिप्टी एवं एक असिस्टेंट प्रॉक्टर को हटाने एवं वहां मौजूद छात्रों के खिलाफ किसी तरह की कार्रवाई नहीं करने की मांग की।

एएमयू छात्र संघ के उपाध्यक्ष हमजा सुफयान ने बताया कि रजिस्ट्रार ने आश्वासन दिया कि उनकी मांग को वीसी तक पहुंचा देंगे और आवश्यक कार्रवाई कराएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed