{"_id":"5c3663a2bdec22718e0cfa98","slug":"61547068322-aligarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डॉ. नसीम को प्रो. हीरालाल चक्रवर्ती अवार्ड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डॉ. नसीम को प्रो. हीरालाल चक्रवर्ती अवार्ड
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़
एएमयू के वनस्पति विज्ञान विभाग के डॉ. नसीम अहमद को प्रोफेसर हीरा लाल चक्रवर्ती अवार्ड से सम्मानित किया गया है। उन्हें यह अवार्ड जालंधर की लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी में आयोजित 106 वीं इंडियन साइंस कांग्रेस में प्रदान किया गया। इस कांग्रेस का उद्घाटन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा किया गया।
डॉ. नसीम अहमद प्लांट टिश्यू कल्चर के क्षेत्र में विशेषज्ञता रखते हैं और वह 10 वर्षाें से इस क्षेत्र में शिक्षण कार्य कर रहे हैं। उनके लगभग 42 अंतर्राष्ट्रीय शोध पत्र तथा 2 पुस्तकें भी प्रकाशित हो चुकी हैं। उन्होंने विभाग में काउंसिल ऑफ साइंस एंड टेक्नोलॉजी उत्तर प्रदेश तथा डिपार्टमेंट ऑफ साइंस टेक्नोलॉजी भारत सरकार की चार परियोजनाओं को भी सफलतापूर्वक पूरा किया है।
डॉ. नसीम अहमद को इससे पूर्व युवा वैज्ञानिक सम्मान, यंग साइंटिस्ट अवार्ड, राष्ट्रीय गौरव अवार्ड तथा यंग साइंटिस्ट ऑफ दा ईयर जैसे प्रतिष्ठित पुरस्कारों से भी सम्मानित किया जा चुका है।