फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में दूसरे नंबर पर रहा अलीगढ़

राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में दूसरे नंबर पर रहा अलीगढ़

Wed, 02 Jan 2019 02:30 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 02 Jan 2019 02:30 AM IST
विज्ञापन
राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में दूसरे नंबर पर रहा अलीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
विज्ञापन


उत्तर प्रदेश ताइक्वांडो संघ द्वारा लखनऊ में आयोजित उप्र राज्य स्तरीय सब जूनियर एवं कैडेट तुमसे एवं चुंगी प्रतियोगिता में अलीगढ़ के 30 खिलाड़ियों ने भाग लिया व शानदार प्रदर्शन करते हुये 11 स्वर्ण, पांच रजत तथा चार कांस्य पदक जीतकर अलीगढ़ को प्रदेश में दूसरे पायदान पर पहुंचाया।

क्योवर्गी में अंडर 45 कैटेगरी में प्रशंसा अग्रवाल ने स्वर्ण पदक तथा चित्रांशी ने रजत तथा कांस्य पदक जीता। पुमसे एकल कैडेट पुरुष वर्ग में कार्तिक राज सिंह ने स्वर्ण, अरनव कीर्ति ने रजत, ऋषि ध्वज सिंह ने कांस्य पदक जीता।
विज्ञापन


पुमसे एकल महिला कैडेट वर्ग में आंचल आहूजा ने स्वर्ण, ओशीन ने रजत तथा अनुष्का शमा ने कांस्य पदक जीता। पुमसे युगल जोड़ी कैडेट में कार्तिक राज सिंह, आंचल आहूजा ने स्वर्ण, रिशित ध्वज सिंह, अनुष्का शर्मा ने रजत पदक, दक्ष व ओशीन सिंह ने कांस्य पदक जीता।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुमसे समूह पुरुष कैडेट वर्ग में कार्तिक राज सिंह, अरनव कीर्ति, रिशित ध्वज सिंह ने स्वर्ण पदक जीता। पुमसे समूह महिला कैडेट वर्ग में आंचल आहूजा, प्रशंसा अग्रवाल व अनुष्का शर्मा ने स्वर्ण, पुुमसे सब जूनियर पुरुष एकल वर्ग में श्रेष्ठ अग्रवाल ने स्वर्ण, प्रथम कुमार कक्कड़ ने रजत तथा अंश भारद्वाज ने कांस्य पदक हासिल किया। पुमसे सब जूनियर महिला एकल वर्ग में महक वर्मा ने स्वर्ण, चित्रांशी शर्मा ने रजत, मैलविना अग्रवाल ने कांस्य पदक जीता।

पुुमसे सब जूनियर युगल जोड़ी वर्ग में महक व श्रेष्ठ अग्रवाल ने स्वर्ण पदक, प्रतीक व मैलविना अग्रवाल ने रजत तो प्रथम कक्कड़ चित्रांशी ने कांस्य पदक जीता। पुमसे सब जूनियर समूह महिला वर्ग में मैलविना, चित्रांशी, महक वर्मा ने स्वर्ण पदक जीता। पुमसे सब जूनियर समूह पुरुष वर्ग में श्रेष्ठ अग्रवाल, प्रथम कक्कड़, प्रतीक ने स्वर्ण पदक जीता।


यह सभी विजेता खिलाड़ी पांच फरवरी से चेन्नई में होने वाली राष्ट्रीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में भाग लेंगे। सभी विजेता खिलाड़ियों को जिला ताइक्वांडो के अध्यक्ष विवेक बंसल व सचिव राजीव चौहान ने आगामी प्रदर्शन के लिए शुभकामनाएं दी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed