{"_id":"5bc65107bdec22695b7797fc","slug":"61539723527-aligarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीन सहायक अध्यापक व एक शिक्षा मित्र का वेतन रोका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीन सहायक अध्यापक व एक शिक्षा मित्र का वेतन रोका
Updated Wed, 17 Oct 2018 02:28 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डेस्क न्यूज, अमर उजाला, अलीगढ़
जवां विकास खंड के दो स्कूलों में मंगलवार को बीएसए डॉ. लक्ष्मीकांत पांडेय ने औचक निरीक्षण किया। यहां अनियमितताएं मिलने पर चेतावनी देते हुए तीन सहायक अध्यापक व एक शिक्षामित्र का वेतन रोकने के निर्देश दिए हैं।
नगला बंजारा (जटपुरा) स्थित प्राथमिक विद्यालय में अवकाश पर रहने के बावजूद सहायक अध्यापक संजीव कुमार ने रजिस्टर में अंकित नहीं किया। इस पर उनसे स्पष्टीकरण मांगा गया है। इसके साथ ही नामांकन के सापेक्ष बच्चों की संख्या कम होने के कारण संजीव कुमार व शिक्षामित्र नवीन कुमार के वेतन को अवरुद्ध कर दिया गया है। जबकि पूर्व माध्यमिक विद्यालय में विभिन्न अनियमितताओं के चलते स्पष्टीकरण मांगा गया है। बीएलओ ड्यूटी का पत्र व्यवहार कर छुट्टी पर रहने वाले सहायक अध्यापक चंद्रपाल सिंह व आदित्य कुमार का वेतन तहसील कोल से बीएलओ कार्य क सत्यापन प्राप्त होने तक बीएसए ने रोक दिया है। इसी के साथ नामांकन के सापेक्ष बच्चों की उपस्थिति न्यून होने के चलते शिक्षकों को चेतावनी दे 15 दिन में स्थिति सुधार करने के निर्देश दिए हैं। वहीं निशुल्क यूनिफार्म वितरण न होने के चलते बीईओ से ऐसे सभी विद्यालय (जिनमें यूनिफार्म धनराशि नहीं पहुंची है) का कारण तथा कार्यवाही के बारे में अवगत कराने के निर्देश दिए हैं।