फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   नगर निगम से आयकर विभाग ने बड़े कर दाताओं की सूचना मंगी

नगर निगम से आयकर विभाग ने बड़े कर दाताओं की सूचना मंगी

Sun, 30 Sep 2018 02:04 AM IST
Updated Sun, 30 Sep 2018 02:04 AM IST
विज्ञापन
नगर निगम से आयकर विभाग ने बड़े कर दाताओं की सूचना मंगी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
विज्ञापन


नगर निगम से आयकर विभाग ने बड़े करदाताओं की सूचना मांगी है। जिसके बाद नगर निगम बड़े करदाताओं की सूची आयकर विभाग को सौंपने की तैयारी कर रहा है। साथ ही नगर निगम के देयकों का भुगतान अब डिजीटल माध्यम से ही होगा। इस माध्यम से पेमेंट के लिए नगर आयुक्त ने कुछ महत्वपूर्ण कदम भी उठाए गए हैं।

आयकर विभाग द्वारा नगर निगम अलीगढ़ से वित्तीय वर्ष 2016-17 में नकद के माध्यम से कर जमा करने वाले बकायेदारों व करदाताओं की सूची तत्काल मांगी गई है। नगर आयुक्त सत्य प्रकाश पटेल ने वित्तीय वर्ष 2016- 17 में नकद जमा करने वाले देयकों के करदाताओं की सूची तत्काल आयकर विभाग को उपलब्ध कराये जाने के निर्देश मुख्य कर निर्धारण अधिकारी विनय कुमार राय को दिए हैं।
विज्ञापन


नगर आयुक्त ने कहा कि पहले चरण में तीन हजार रुपये से अधिक का भुगतान नगर निगम में डिजीटल पेमेंट के माध्यम से करना होगा। ऑनलाइन पेमेंट के लिए नगर निगम की अधिकृत वेबसाइट पर जाकर गृहकर, पेयजल, ड्रेनेज कर, संपत्ति कर, विज्ञापन कर, वाणिज्य कर का भुगतान डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड व नेट बैंकिंग के माध्यम से किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने यह भी बताया कि नगर निगम द्वारा अपने कर संग्रहकों को पीओएस (प्वाइंट ऑफ सेल्स) मशीनें दी गई है। जिसके द्वारा करदाता मौके पर ही अपने क्रेडिट या डेबिट कार्ड के माध्यम से अपना कर जमा कर मौके पर ही रसीद प्राप्त कर सकते हैं।


शहर के लोग अधिक से अधिक ऑनलाइन देयकों का भुगतान डिजीटल पेमेंट के माध्यम से करें और अनावश्यक परेशानी से बचें। डिजीटल पेमेंट किसी भी समय किया जा सकता है।
- सत्य प्रकाश पटेल, नगर आयुक्त
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed