{"_id":"5b870d9842c79246452dfd7f","slug":"61535577496-aligarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एएचए व एचजी एकेडमी बनी विजेता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एएचए व एचजी एकेडमी बनी विजेता
Updated Thu, 30 Aug 2018 02:56 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
जिले भर में हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद (दद्दा) के जन्मदिवस को खेल दिवस के रूप में मनाया गया। स्कूल में खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। वहीं, स्टेडियम में बालिका वर्ग में अलीगढ़ हॉकी एसोसिएशन (एएचए) व बालक वर्ग में हॉकी ग्रास एकेडमी (एचजीए) ने हॉकी टूर्नामेंट जीत लिया।
स्टेडियम में बुधवार को बालिका वर्ग का फाइनल अलीगढ़ हॉकी एसोसिएशन (एएचए) व सीनियर सेकेंडरी स्कूल (गर्ल्स) के बीच खेला गया। दोनों टीम के खिलाड़ियों ने आक्रामक हॉकी खेली। मैच खत्म होने के कुछ मिनट पहले एएचए की वैशाली राघव ने रक्षापंक्ति को भेदते हुए गोल दागकर टीम को 1-0 बढ़त दिला दी, जो अंत तक कायम रही। एएचए ने 1-0 टूर्नामेंट जीत लिया। बालक वर्ग के फाइनल में हॉकी ग्रास एकेडमी (एचजीए) व स्टेडियम के बीच मुकाबला हुआ। एचजीए ने स्टेडियम को 2-1 से हरा दिया।
रेफरी की भूमिका में एसएम राशिद व हर्ष राव रहे। खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया गया। इस मौके पर प्रभारी क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी नसरीन बानो, उप क्रीड़ा अधिकारी अश्वनी कुमार त्यागी, शमशाद निसार आजमी, अर्जुन सिंह फकीरा, बंटी कुमार, मनोज चौधरी, मसूद अमीनी, कुमकुम सिंह, प्रदीप पाराशर, योगेश शर्मा, प्रमोद शर्मा आदि मौजूद रहे। संचालन डॉ. अजय सिंह ने किया।
विज्ञापन
सिर्फ छह टीमों ने लिया हिस्सा
हॉकी टूर्नामेंट के बालक वर्ग में सिर्फ छह टीमों ने हिस्सा लिया। इनमें वीबीएस, एपीएस, स्टेडियम, एनएस इंटनेशनल, कासिमपुर, ग्रास एकेडमी शामिल हैं, जबकि बालिका वर्ग में अलीगढ़ हॉकी एसोसिएशन, सीनियर सेकेंडरी स्कूल (गर्ल्स), चिरंजीलाल कन्या इंटर कॉलेज की टीमें आईं।
कृष्णा इंटरनेशनल स्कूल
सभी कक्षाओं में मेजर ध्यानचंद के जीवन के विभिन्न पहलुओं पर क्रीड़ा विभाग की अध्यक्ष शैफाली कपूर व उमेश कुमार ने जानकारी दी। स्कूल के मैदान में हॉकी, फुटबॉल, कबड्डी, वालीबाल प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। विद्यार्थियों ने फ्राग रेस, बटरफ्लाई रेस में हिस्सा लिया। स्कूल के प्रबंध निदेशक प्रवीन अग्रवाल व प्रधानाचार्य अजय भारद्वाज ने विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन किया।
दिल्ली पब्लिक स्कूल
दिल्ली पब्लिक स्कूल अलीगढ़ व सिविल लाइंस में खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। डीपीएस अलीगढ़ के वाइस प्रिंसिपल व डीपीएस सिविल लाइंस की प्रिंसिपल रैना कृष्णात्रे ने बच्चों को खेलकूद में रुचि लेने की अपील की। जिस खेल में रुचि हो उसे पूरी खेल भावना के साथ खेलें।
अलीगढ़ स्केटिंग क्लासेज
स्केटिंग में लांग रेस, शार्ट रेस आदि प्रतियोगिता हुई। इसमें करीब 60 बच्चों ने प्रतिभाग किया। कोच प्रदीप रावत ने खिलाड़ियों से कहा उन्हें मेजर ध्यानचंद से प्रेरणा लेनी चाहिए।
थ्री डॉट्स सेवामार्ग पब्लिक स्कूल
कक्षा 11 व 12 के बीच हॉकी मैच खेला गया। कक्षा 12 ने 1-0 से मैच जीत लिया। मुख्य अतिथि अजय राज शर्मा ने खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया। इस मौके पर प्रधानाचार्य अजय आई चंद, उप प्रधानाचार्य विवेक रावत, अनुशासन अधिकारी चेतनराज सिंह, खेल शिक्षक राकेश कुमार, शैलेंद्र शर्मा, लवली गुप्ता आदि मौजूद रहीं। संचालन विभांशु प्रशांत ने किया।
विवेकानंद ग्रुप ऑफ कॉलेज
रस्साकसी का फाइनल बीएड की कैप्टन ज्योति की टीम व कैप्टन रेनू की टीम के बीच हुआ। इसमें रेनू की टीम विजयी रही। टीम में अमृता, कविता, नेहा, शीतल, अंशू, गरिमा, आरती रहीं। इस मौके पर शिक्षा विभाग की प्राचार्या डॉ. आभा शर्मा, डॉ. मधु गौड़, डॉ. उरूज फातिमा, नीति शर्मा, शालिनी भारद्वाज आदि मौजूद रहीं। निर्णायक वलीउज्जमा खान रहे।
खेल दिवस पर आयोजित हुईं प्रतियोगिताएं
खेल दिवस के उपलक्ष्य में बुधवार को बेसिक शिक्षा विभाग के परिषदीय स्कूलों में खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन कराया गया। इन प्रतियोगिताओं में बच्चों ने अपनी प्रतिभाओं का प्रदर्शन किया। इसके अलावा ब्लाक स्तर पर भी प्रतियोगिताओं का आयोजन हुआ। जिसमें बच्चों ने कबड्डी, खो-खो, गोला फेंक, दौड़, लंबी कूद, ऊंची कूद में प्रतिभाग किया। विजेता खिलाड़ियों को सम्मानित भी किया गया। एलमपुर मॉडल प्राइमरी विद्यालय की प्रतियोगिताओं का शुभारंभ बेसिक शिक्षा अधिकारी डॉ. लक्ष्मीकांत पांडेय ने किया। इस दौरान सुशील शर्मा, सतीश सिंह, वीरेंद्र सिंह, शिल्पी शर्मा आदि मौजूद रहे।
खेल दिवस पर वीमेंस कॉलेज में खेलकूद प्रतियोगिताएं
राष्ट्रीय खेल दिवस पर अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के वीमेंस कॉलेज में खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन कॉलेज की प्राचार्य प्रो. नईमा गुलरेज ने किया। दिन भर चले खेलकूद प्रतियोगिता में सौ मीटर दौड़, लांग जंप, शॉटपुट थ्रो, रिले रेस तथा थ्रो बाल आदि प्रतियोगिताएं आयोजित की गई। इन प्रतियोगिताओं में सौ से अधिक कॉलेज व स्कूली छात्राओं ने भाग लिया। वीमेंस कॉलेज की इंचार्ज फिजिकल एजूकेशन रजिया रिज़्वी ने बताया कि विजेताओं को आगामी 5 सितंबर को एक समारोह के दौरान पुरस्कृत किया जाएगा। इस अवसर पर सहायक शारीरिक निदेशक नाजिया खान भी मौजूद रही। उल्लेखनीय है कि प्रख्यात अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी ध्यानचंद के जन्मदिन को खेल दिवस के रूप में मनाया जाता है। मेजर ध्यानचंद अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के पूर्व छात्र थे।
खेल प्रतियोगिताओं में शिक्षकों ने भी किया प्रतिभाग
खेल दिवस के मौके पर स्टेडियम में आयोजित खेल प्रतियोगिता में बेसिक शिक्षा विभाग के लोधा, धनीपुर व नगर क्षेत्र के बच्चों सहित व्यायाम शिक्षक, अधिकारियों व अध्यापकों ने प्रतिभाग किया। इस मौके पर एबीएसए धनीपुर सतीश चंद्र शर्मा, डीपीटीआई कुमकुम सिंह, नारायण सारस्वत, विजेंद्र वशिष्ठ, रेशम पाल सिंह, हरिओम शर्मा, उमेश चंद्र आदि मौजूद रहे।