{"_id":"5b6cb0954f1c1b8e068b4a7d","slug":"61533849749-aligarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रॉयल रेजीडेंसी में तैयार हो रहे 15 स्टॉल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रॉयल रेजीडेंसी में तैयार हो रहे 15 स्टॉल
Updated Fri, 10 Aug 2018 02:52 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
डिफेंस कॉरिडोर सेमिनार के लिए जीटी रोड स्थित रॉयल रेजीडेंसी में 15 स्टाल तैयार हो रहे हैं। इसमें डिफेंस पब्लिक सेक्टर यूनिट द्वारा आवश्यकता (रिक्वायरमेंट) की वस्तुओं को प्रदर्शित किया जाएगा। होटल के हॉल में मुख्य कार्यक्रम होगा। रक्षा मंत्री, मुख्यमंत्री सहित देश-विदेश के वीआईपी लोगों के आगमन को ध्यान में रखते हुए रॉयल रेजीडेंसी को सजाकर भव्य रूप दिया जा रहा है।
11 अगस्त यानी शनिवार को डिफेंस कॉरिडोर सेमिनार का आयोजन रॉयल रेजीडेंसी में होने जा रहा है। झांसी एवं आगरा के बाद अलीगढ़ में आयोजित होने जा रहे कार्यक्रम की तैयारी युद्धस्तर पर चल रही है। इसमें रक्षा मंत्री निर्मला सीतारमण, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के अतिरिक्त कई मंत्री, सेना के शीर्ष अधिकारी, कई देशों के राजदूत एवं देश-विदेश के उद्योगपति शामिल होने वाले हैं। होटल के मुख्य हॉल में रक्षा मंत्री एवं मुख्यमंत्री उद्योगपतियों को संबोधित करेंगे।
हॉल के पीछे 15 स्टाल बनाए जा रहे हैं। इसमें डिफेंस पब्लिक सेक्टर यूनिट द्वारा उन सामानों का प्रदर्शन किया जाएगा, जिसकी जरूरत मंत्रालय को हैं। इसमें से एक स्टॉल अलीगढ़ का होगा। खाली मैदान में खाने का इंतजाम किया जा रहा है। सारसौल से फल मंडी तक सड़क के आसपास के अतिक्रमण को हटा दिया गया है। दोनों ओर चार से पांच फीट तक खाली होने से सड़क काफी चौड़ा नजर आ रहा है। गड्ढों के ऊपर मिट्टी डालकर भरा जा रहा है। अधिकारियों की योजना शनिवार के पहले सारसौल से रॉयल रेजीडेंसी तक की सूरत को बदल देने की हैं।