फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   ऑल इंडिया प्रोफेशनल्स कांग्रेस का अलीगढ़ चैप्टर शुरू

ऑल इंडिया प्रोफेशनल्स कांग्रेस का अलीगढ़ चैप्टर शुरू

Thu, 14 Jun 2018 02:20 AM IST
Updated Thu, 14 Jun 2018 02:20 AM IST
विज्ञापन
ऑल इंडिया प्रोफेशनल्स कांग्रेस का अलीगढ़ चैप्टर शुरू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
विज्ञापन


ऑल इंडिया प्रोफेशनल्स कांग्रेस की यूपी की चेयरमैन डा. अमिता सिंह ने बुधवार को अलीगढ़ में इस संगठन की महत्ता बताई। धर्मपुर कोर्टयार्ड में उन्होंने कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के निर्देश पर पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं सांसद शशि थरूर ने इस संगठन की परिकल्पना की है और अब इसका विस्तार हो रहा है। अलीगढ़ में इसका 32वां चैप्टर शुरू हो रहा है।

डॉ.अमिता सिंह ने बताया कि नौकरीपेशा और प्रोफे शनल्स जो उच्च शिक्षित और देश दुनिया की जानकारी रखते हैं। विभिन्न प्रतियोगिताओं में प्रतिस्पर्धा कर आगे बढ़े हैं, लेकिन राजनीति से दूर हैं। ऐसे इंजीनियर, डॉक्टर, वकील, एकाउंटेंट, शिक्षक, उद्यमी आदि इस संगठन में शामिल किए जा रहे हैं।
विज्ञापन


संगठन में ऐसे बुद्धिमान लोगों के विचार आमंत्रित किया जाते हैं। जिससे राजनीति में, सरकारी योजनाओं में, उन योजनाओं के क्रियान्वयन में जमीनी स्तर पर सुधार हो सके। राजनीति से योजनाओं के क्रियान्वयन तक बेहतर परिणाम सामने आएं। इस बीच उन्होंने स्पष्ट किया इस संगठन में संख्या बल का नहीं वन टू वन संवाद का महत्व ज्यादा है। मंच के भाषण नहीं अंतर्मन के अच्छे विचारों का स्वागत है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यहां मीडिया के सवालों के जवाब में डॉ.अमिता सिंह ने कहा कि सांप्रदायिक ताकतों को सत्ता से हटाने के लिए विपक्षी गठबंधन जरूरी हैै। भाजपा के मंत्रियों द्वारा मुगलसराय स्टेशन नाम बदलने और अलीगढ़ स्टेशन के नाम को परिवर्तित करने की बात पर उन्होंने कहा कि रेल मंत्री ट्रेनों के आवागमन समय को दुरुस्त करें।

साफ सफाई पर ध्यान दें। नाम बदलने से कुछ नहीं होता। बोलीं भारत की महिला खिलाड़ियों पर उनको बेहद गर्व है। पीएम मोदी सरकार वादे के अनुसार दो करोड़ युवाओं को रोजगार नहीं दे सकी। अब रोजगार खत्म होता जा रहा है। सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव के बंगले के प्रकरण को लेकर उन्होंने कहा कि वह उच्च शिक्षित बेहतर आदमी हैं।


वह ऐसा नहीं करेंगे कि बंगला खाली करने पर उसको उजाड़ दें। पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी के आरएसएस के मुख्यालय नागपुर में जाने पर कहा कि उन्होंने वहां से आरएसएस को सच्ची देशभक्ति सिखाई है। इस मौके पर महानगर अध्यक्ष एवं राष्ट्रीय सचिव विवेक बंसल सहित अन्य लोग मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed