{"_id":"5a89eadf4f1c1b78028b522c","slug":"61518987999-aligarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो दिन में राष्ट्रीय संगोष्ठी में 225 शोध पत्र प्रस्तुत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो दिन में राष्ट्रीय संगोष्ठी में 225 शोध पत्र प्रस्तुत
Updated Mon, 19 Feb 2018 02:36 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दो दिन में राष्ट्रीय संगोष्ठी में 225 शोध पत्र प्रस्तुत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
एसवी कॉलेज के वाणिज्य संकाय तथा एनजीओ अहसास की ओर से संयुक्तरूप से आयोजित दो दिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी एमएचआरडीसी 2018 में दो दिन के छह सत्रों में 225 शोध पत्र प्रस्तुत किए गए, जिनमें से 75 को अहसास के माध्यम से प्रकाशित भी किया गया है।
रविवार को दूसरे दिन दो तकनीकी सत्र पूरे करने के बाद संगोष्ठी का समापन हुआ। समापन समारोह के दौरान कांफ्रेंस कन्वीनर डॉ. गुंजन अग्रवाल ने देश विदेश से आए सभी शिक्षाविद, शोधार्थियों तथा छात्र-छात्राओं को धन्यवाद देते हुए सभी को कॉफ्रेंस की प्रकाशित पुस्तक तथा प्रमाणपत्र वितरित किए।
इस अवसर पर कॉलेज प्राचार्य डॉ. पंकज वार्ष्णेय ने कॉफ्रेंस रिपोर्ट प्रस्तुत की तथा घोषणा की संबंधित विषय पर जल्द ही आईएसबीएन पुस्तक का द्वितीय अंक प्रकाशित किया जाएगा। अहसास के रीजनल डायरेक्टर डॉक्टर कुमुद विवेक ने समाज के सभी वर्गों के लिए प्रोफेशनल एजूकेशन स्कॉलरशिप तथा शोध एवं प्रकाशन के निरंतर सहयोग का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
समापन समारोह के मुख्य अतिथि एएमयू के प्रो. नावेद खान, मुख्य वक्ता कानपुर विश्वविद्यालय के प्रो. वीके गुप्ता तथा विशिष्ट अतिथियों में मंगलायतन विश्वविद्यालय के प्रो. संदीप शांडिल्य, एएएमयू के प्रो. नफ ीस खान, बागला कॉलेज हाथरस के डॉ. यूपी सिंह, डी एस कॉलेज की डॉ नीलम सक्सेना, जेजेटी राजस्थान के गिरिराज किशोर, तथा गुजरात सेंट्रल यूनिवर्सिटी के विजय आदि विशेष रूप से शामिल हुए। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए शेखर सर्राफ ने इस सफ ल आयोजन के लिए डॉ. गुंजन अग्रवाल तथा समस्त कांफ्रें स ऑर्गेनाइजिंग कमेटी को बधाई दी। संचालन डॉ. रोली अग्रवाल व डॉ. नीता ने किया।
स्वच्छ भारत मिशन के लिए किया प्रेरित
एसवी कॉलेज में एनएसएस के तीसरे दिन छात्र-छात्राओं को स्वच्छ भारत मिशन के लिए प्रेरित किया। शिविर में कुल 100 छात्र-छात्राओं को जागरूक किया गया। कार्यक्रम अधिकारी डॉ. तनु वार्ष्णेय ने सभी अतिथियों का स्वागत किया एवं छात्र/छात्राओं को प्रेरित किया। डीएस कॉलेज के डॉ जेपी सिंह एवं अन्य का सहयोग रहा। अंत में कार्यक्रम अधिकारी डॉ. हरेंद्र गौड़ ने सभी का आभार व्यक्त किया।
अंतरमहाविद्यालयी रोवर्स, रेजर्स का समागम
19 व 20 फरवरी को डीएस कॉलेज में डॉ. बीआर अंबेडकर विश्वविद्यालय आगरा की अंतरमहाविद्यालयी रोवर्स, रेंजर्स समागम का आयोजन होगा। इसमें आगरा व अलीगढ़ मंडल की बीस टीमें भाग लेंगी। प्राचार्य डॉ. हेमप्रकाश ने बताया कि इसमें यूनिवर्सिटी के कुलपति प्रो. अरविंद दीक्षित, क्षेत्रीय उच्च शिक्षा अधिकारी डॉ. टीवीएस यादव, अलीगढ़ सांसद सतीश गौतम, एमएलसी जगवीर किशोर जैन आदि शामिल होंगे।