{"_id":"5a3ac6d94f1c1bce6d8b533e","slug":"61513801433-aligarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ढाई लाख रुपये के मोबाइल ले गए चोर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ढाई लाख रुपये के मोबाइल ले गए चोर
Updated Thu, 21 Dec 2017 01:53 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ढाई लाख रुपये के मोबाइल ले गए चोर
ब्यूरो,अमर उजाला,अलीगढ़।
बुधवार की रात खैर अड्डा स्थित मोबाइल की दुकान में नकब लगाकर घुसे चोर मोबाइल समेत अन्य सामान चुरा ले गए। चोरी गए सामान की कीमत करीब डेढ़ लाख रुपये है। पीड़ित दुकानदार की ओर से रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
चंडौस निवासी भूपेंद्र अग्रवाल पुत्र संतोष अग्रवाल की खैर अड्डे पर गुंजन मोबाइल सेंटर नाम से दुकान है। बुधवार की सुबह भूपेंद्र ने अपनी दुकान खोली तो दुकान के अंदर सामान नहीं था।
दुकान में रखे करीब 150 नए मोबाइल, बैटरी, चार्जर, 20 प्रेस, 15 हजार रुपये कीमत के रिचार्ज कूपन समेत अन्य सामान चोरी हो चुका था। उसने चौतरफा नजर दौड़ाई तो दुकान की पिछली दीवार में नकब लगी थी।
विज्ञापन
यह सब देख दुकानदार के पैरों तले जमीन खिसक गई। उसने तुरंत पुलिस को सूचना दी। मौके पर चंडौस कोतवाल दिलीप सिंह पहुंच गए और जानकारी ली। उन्होंने पीड़ित दुकानदार समेत मौजूद व्यापारियोें को भरोसा दिलाया कि जल्द चोरी का खुलासा किया जाएगा।