फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   मानसरोवर कालोनी में दुकान सहित बैंक की चाबी लूटीं

मानसरोवर कालोनी में दुकान सहित बैंक की चाबी लूटीं

Fri, 08 Dec 2017 01:58 AM IST
Updated Fri, 08 Dec 2017 01:58 AM IST
विज्ञापन
मानसरोवर कालोनी में दुकान सहित बैंक की चाबी लूटीं
मानसरोवर कालोनी में दुकान सहित बैंक की चाबी लूटीं
विज्ञापन


ब्यूरो, अमर उजाला अलीगढ़।

थाना क्वार्सी क्षेत्र में शहर की पॉश कालोनी में से एक मानसरोवर कालोनी में गुरुवार की रात तीन अपाचे बाइकों पर सवार लुटेरों ने फायरिंग के साथ पहले दहशत फैलाई और उसके बाद एक प्रोविजन स्टोर को लूट लिया। लूट के बाद भाग रहे बदमाशों ने कारपोरेशन बैंक के मैनेजर से बैंक की चाबियों सहित उनका बैग लूट लिया। भागते समय बदमाशों ने लैपर्ड और पुलिस पिकेट पर फायरिंग कर दी। बैंक की चाबियां लुट जाने से पुलिस हाई अलर्ट पर आ गई है और बैंक में दूसरे ताले लगवा दिए गए हैं। पुलिस लुटेरों की तलाश कर रही है।

मानसरोवर कालोनी में शगुन प्रोविजन स्टोर के नाम से मुकेश अग्रवाल की दुकान है। उनकी दुकान के बराबर में मन्नू नामक युवक की दुकान है। पुलिस के मुताबिक गुरुवार की रात करीब 9.40 बजे दो तीन बाइकों पर सवार कुछ युवक आए और प्रोविजन स्टोर से कुछ दूरी पर फायरिंग करनी शुरू कर दी। इसके बाद लुुटेरों ने शगुन प्रोविजन स्टोर संचालक मुकेश अग्रवाल की कनपटी पर तमंचा सटा कर उनके गल्ले से 12 हजार रुपये व अन्य सामान को लूट लिया। फायरिंग से कालोनी में दहशत फैल गई। किसी ने इस दौरान पुलिस को भी सूचित कर दिया। लूट को अंजाम देकर भाग रहे लुटेरों के सामने घर लौट रहे कारपोरेशन बैंक के मैनेजर एके सिन्हा और उनके साथ आ रही महिला असिस्टेंट मैनेजर आ गईं। लुटेरों ने बैंक मैनेजर से उनका बैग लूट लिया।
विज्ञापन


इसी बैग में बैंक की चाबियां भी थीं। सूचना पाकर मौके पर पहुंच रही लैपर्ड ने जब बदमाशों का प्रतिरोध किया तो उन्होंने लैपर्ड पर भी फायरिंग कर दी। पुलिस पिकेट ने रोकने की कोशिश की तो दरोगा पर फायरिंग कर दी। जवाब में पुलिस ने भी फायरिंग की तो बदमाश रास्ता बदलते हुए गलियों में फायरिंग करते हुए भाग गए। घटना के बाद मौके पर व्यापारी नेता और आम जनता के लोग इकट्ठा हो गए। मौके पर इलाका पुलिस के अधिकारी भी पहुंच गए। जनता में घटना को लेकर आक्रोश था। पुलिस स्थानीय लोगों के बताए विवरण के आधार पर बदमाशों की तलाश कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed