फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   पूर्वा एक्सप्रेस में हुई घटना दिल्ली-गाजियाबाद के बीच की निकली

पूर्वा एक्सप्रेस में हुई घटना दिल्ली-गाजियाबाद के बीच की निकली

Sun, 01 Oct 2017 05:28 PM IST
Updated Sun, 01 Oct 2017 05:28 PM IST
विज्ञापन
पूर्वा एक्सप्रेस में हुई घटना दिल्ली-गाजियाबाद के बीच की निकली
पूर्वा में हुई घटना दिल्ली-गाजियाबाद के बीच की निकली
विज्ञापन


ब्यूरो, अमर उजाला, अलीगढ़।

पूर्वा एक्सप्रेस में वृद्ध के साथ हुई मारपीट की घटना में नया मोड़ आ गया। पुलिस ने जांच में पाया कि यह घटना दिल्ली-गाजियाबाद के बीच में हुई है। जांच के बाद पुलिस ने राहत की सांस ली।

हावड़ा जा रही पूर्वा एक्सप्रेस में पिछले दिनों दबंग युवक ने यात्री के साथ मारपीट की घटना को अंजाम दिया था। पुलिस ने पीड़ित की फरियाद स्थानीय रेलवे स्टेशन पर भी नहीं सुनी थी, जबकि इस ट्रेन में पुलिस कर्मियों की भी तैनाती रहती है।
विज्ञापन


इस मामले की वीडियो वायरल हुई और जीआरपी और आरपीएफ के अफसरों से ट्वीटर पर शिकायत के बाद दोनों थानों की पुलिस जांच में जुट गई। पुलिस जांच में पता चला कि आरोपी हाथरस जनपद का रहने वाला है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इंस्पेक्टर आरपीएफ नवल किशोर ने बताया कि रविवार को वीडियो वायरल करने वाले को बुलाया गया और पूरे प्रकरण की छानबीन की गई तो पता चला कि यह मामला दिल्ली-गाजियाबाद के बीच का है। उन्होंने बताया कि इस मामले की रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को भेज दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed