फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   पेड़ लगाओ धरा बचाओ, शहर को साफ बनाओ

पेड़ लगाओ धरा बचाओ, शहर को साफ बनाओ

Sun, 06 Aug 2017 02:23 AM IST
Updated Sun, 06 Aug 2017 02:23 AM IST
विज्ञापन
पेड़ लगाओ धरा बचाओ, शहर को साफ बनाओ
पेड़ लगाओ धरा बचाओ, शहर को साफ बनाओ
विज्ञापन


ब्यूरो, अमर उजाला, अलीगढ़।

शहर को हरा भरा बनाने और साफ सुथरा बनाने के लिए शनिवार को जन सैलाब उमड़ पड़ा। विधायकों ने स्वच्छता अभियान चलाया तो मंडलायुक्त ने पौधरोपण कर शहर को हरा भरा रखने की अपील की। 1326 नगर निगम अधिकारियों, सफाई कर्मचारियों की टीमों ने संपूर्ण शहर को हरा भरा व स्वच्छ बनाने के लिए अपना श्रमदान किया।

उत्तर प्रदेश सरकार ने महीने के पहले शनिवार को सुबह 7 से 9 बजे तक दो घंटे श्रमदान करने के निर्देश दिए थे। नगर निगम ने सेवा भवन, जवाहर भवन कार्यालय सहित सात स्वच्छता वार्डों तथा दो मलिन बस्तियों में 1326 अधिकारियों, कर्मचारियों की टीमों द्वारा श्रमदान किया गया।
विज्ञापन


विधायक संजीव राजा ने कहा कि घर के बाहर भी सफाई रखने को अपनी आदत में शामिल कर लें तो निश्चित रूप से शहर स्मार्ट और लोग स्मार्ट बनेंगे। रावण टीला स्थित मुख्य सड़क पर नगर निगम सफाई कर्मचारियों के साथ झाड़ू लगाकर श्रमदान करते हुए विधायक अनिल पाराशर ने कहा कि श्रमदान एक महादान है और नगर निगम इस महादान में प्रतिदिन अपनी आहुति देता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मंडलायुक्त सुभाष चंद्र शर्मा के साथ नगर आयुक्त संतोष कुमार शर्मा, संयुक्त नगर आयुक्त शिव पूजन यादव, मुख्य कर निर्धारण अधिकारी डॉ. संजीव सिन्हा व सामाजिक संस्था के पदाधिकारियों में ज्ञानेंद्र, आशीष पाल, प्रवीन कुमार आर्या आदि ने झाड़ू लगाकर श्रमदान किया।


मंडलायुक्त सुभाष चंद्र शर्मा ने कहा कि शुद्ध पर्यावरण और हरा भरा वातावरण बनाने के लिए प्रत्येक व्यक्ति को अपने घर के आसपास एक पेड़ अवश्य लगाना चाहिये। नगर आयुक्त संतोष कुमार शर्मा ने बताया कि नगर निगम सेवा भवन, जवाहर भवन कार्यालय सहित नौ मलिन बस्तियों के अंतर्गत शीशियापाड़ा, समनापाड़ा, सरायगढ़ी, सराय मियां, चूहरपुर, मौलाना आजाद नगर, रावणटीला आदि क्षेत्रों में श्रमदान अभियान चलाया गया। जिसमें क्षेत्रीय लोगों ने बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया।

श्रमदान करने वालों में नगर निगम के पार्षद नासिर अली, सुबोध शर्मा, आवास कालोनी में सहायक नगर आयुक्त ऋषिकेश सिंह, सहायक अभियंता एसपी तिवारी आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed