{"_id":"5978f9b44f1c1b45578b4696","slug":"61501100468-aligarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"31 जुलाई को बंद होगी वेब रजिस्ट्रेशन साइट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
31 जुलाई को बंद होगी वेब रजिस्ट्रेशन साइट
Updated Thu, 27 Jul 2017 01:58 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
31 जुलाई को बंद हो जाएगी वेब रजिस्ट्रेशन साइट
ब्यूरो, अमर उजाला अलीगढ़।
अलीगढ़ । जिन विद्यार्थियों को स्नातक प्रथम वर्ष में दाखिला लेना है, वह वेब रजिस्ट्रेशन 31 जुुलाई से पहले करा लें। इसके बाद रजिस्ट्रेशन के लिए लॉगिन नहीं हो पाएगा। यह बात डॉ. बीआर अंबेडकर यूनिवर्सिटी आगरा के कुलपति ने कही है। उन्होंने इस मसले पर एसवी कॉलेज के प्राचार्य डॉ. गोपाल बाबू से बातचीत की।
डॉ. गोपाल बाबू ने कहा कि महाविद्यालय में बीए, बीएससी, बीकॉम प्रथम वर्ष व एमए और एमकॉम में प्रवेश लेने वाले विद्यार्थी प्रवेश सूची में अपना नाम आने की प्रतीक्षा किए बगैर 31 जुलाई से पहले अपना ऑनलाइन ‘वेब रजिस्ट्रेशन’ जरूर करा लें, क्योंकि 31 जुलाई को वेब रजिस्ट्रेशन की साइट बंद हो जाएगी।
इसके बाद रजिस्ट्रेशन नहीं हो पाएंगे। रजिस्ट्रेशन न होने पर विद्यार्थी का एक साल खराब हो सकता है। किसी भी कॉलेज में अगर कोई विद्यार्थी प्रवेश लेना चाहता है, भले ही वह प्राइवेट संस्था ही क्यों न हो, सब जगह वेब रजिस्ट्रेशन अनिवार्य है। विद्यार्थियों की जानकारी के लिए कॉलेज में हर जरूरी जगह पर इसकी नोटिस लगाई गई है।