फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   जलभराव पर भड़की महिलाएं

जलभराव पर भड़की महिलाएं

Sat, 01 Jul 2017 12:23 AM IST
Updated Sat, 01 Jul 2017 12:23 AM IST
विज्ञापन
जलभराव पर भड़की महिलाएं
मदीना कॉलोनी में जलभराव से भड़की महिलाएं, प्रदर्शन
विज्ञापन



ब्यूरो, अमर उजाला, अलीगढ़।

भुजपुरा स्थित मदीना कॉलोनी में जलभराव की समस्या का समाधान नहीं होने पर शुक्रवार को वहां पर महिलाएं सड़क पर उतर आयीं। महिलाओं ने प्रशासन और नगर निगम के खिलाफ नारेबाजी की और 10 साल पुरानी जलभराव की समस्या के समाधान की मांग की।


बुधवार की रात हुई लगातार बारिश के बाद यूं तो शहर के अधिकांश हिस्सों में जलभराव हो गया, लेकिन भुजपुरा की स्थिति ज्यादा गंभीर थी। क्षेत्र की शबनम, नादिरा, नजमा, रेशमा, शाइन, समीना, सईरा, फेमिदा, नीलोफर, शकीला, नूर अफसा, अर्शी, कौसर नादरा आदि ने बताया कि जब उनका सब्र बिल्कुल जवाब दे गया है तो वह यहां पर प्रदर्शन करने के लिए मजबूर हुई हैं।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि शहर को स्मार्ट सिटी घोषित किया गया है, लेकिन यहां पर समस्याएं यथावत बनी हुई हैं। स्थानीय पार्षद से लेकर जिलाधिकारी, नगर निगम तक कई बार गुहार की है, लेकिन यहां पर जलभराव की समस्या का समाधान नहीं हुआ है। इस समस्या के चलते बच्चों को स्कूल जाने, नमाजियों को मस्जिद जाने आदि में समस्या आती है। बाद में नगर निगम के कुछ अधिकारियों ने फोन पर संपर्क कर समस्या का समाधान का भरोसा दिलाया। इसके बाद ही मामला शांत हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन


गांधी नेत्र चिकित्सालय में जलभराव बरकरार

शहर के कुछ इलाकों में पानी निकासी का काम शुक्रवार को भी जारी रहा। लगातार हुई पंपिंग से स्थिति नियंत्रित रही, लेकिन गांधी नेत्र चिकित्सालय के परिसर में पानी भरने से हुई परेशानी में सुधार नहीं। गांधी नेत्र चिकित्सालय के प्रशासनिक अधिकारी मधुप लहरी ने बताया कि अस्पताल परिसर में पानी भरा हुआ है। यहां पर संक्रामक रोगों का खतरा हो गया है। डाक्टरों को तो शिफ्ट कर दिया है, लेकिन मरीजों का पलायन जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed